4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का लेवल अक्सर रहता है बढ़ा तो इन हरी सब्जियों का करें कच्चा सेवन

Bad Cholesterol: यदि कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो डाइट में इन चीजों का सेवन कर सकते हैं, ये कोलेस्टेरोल के लेवल को कम करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 2 Jun 2022, 1:53 PM IST

कोलेस्ट्रॉल का लेवल अक्सर रहता है बढ़ा तो इन हरी सब्जियों का करें कच्चा सेवन

these raw vegetables will be control bad cholesterol

Bad Cholesterol: आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट को देखते हुए स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं शरीर में बनी रहती है, जिसमें से एक है कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ा हुआ होना। कोलेस्ट्रॉल लेवल यदि बढ़ा हुआ रहता है तो स्वास्थ्य को अनेकों समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, इससे निजात पाने के लिए व्यक्ति इन हरी सब्जियों को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये कच्ची सब्जियां बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रण में करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होते हैं। इसलिए जानिए इन कच्ची सब्जियों के रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में।

-कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करना चाहते हैं और गंदे कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो डाइट में भिंडी, परवल और बैंगन को शामिल कर सकते हैं, ये घुनलशील फाइबर होते हैं वहीं इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी भरपूर होती है।

-कोलेस्ट्रॉल का लेवल यदि ज्यादा हो जाता है तो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए डाइट में कच्ची प्याज को शामिल कर सकते हैं, कच्ची प्याज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रण में रहता है, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप इसमें नींबू और काले नमक को भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भूलने की बीमारी है डिमेंशिया और अल्जाइमर, जानें क्या है इन दोनों में अंतर


-कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करना चाहते हैं तो डाइट में आप अंगूर, सेब, संतरे और नींबू का सेवन कर सकते हैं, इनमें पेक्टिन नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ये तत्व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बैलेंस करते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद क्यों सूखता है गला, जानिए इसके 4 कारण और बचाव के इन तरीकों के बारे में

-कच्ची सोयाबीन का सेवन करते हैं तो भी ये शरीर में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को बाहर निकालने में असरदार साबित होता है, इसी के साथ आप डाइट में किनोवा, अंगूर जैसे फायदेमंद तत्वों को भी शामिल कर सकते हैं।

-कोलेस्ट्रोल से जुड़ी चीजों को जानना चाहते हैं तो इसके लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल लगभ्ग 200 एमजी/ डीएल होना चाहिए, इससे ज्यादा शरीर को काफी सारे नुकसान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र को चाहते हैं रोकना तो डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।