12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये सुपरफूड्स सेहत के लिए हैं फायदेमंद, जानें इनके बारे में

कैल्शियम, आयरन व विटामिन का अच्छा स्त्रोत है। पूड़ी, सब्जी, परांठा, हलवा, अचार व जूस के रूप में लेने से खून साफ होता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Aug 20, 2020

ये सुपरफूड्स सेहत के लिए हैं फायदेमंद, जानें इनके बारे में

These super foods are beneficial for health

गुड़ : यह आयरन का अच्छा स्त्रोत है जो शरीर में गर्मी व ताकत बढ़ाने के साथ रक्त की पूर्ति करता है। इसे चाय-दूध में चीनी की जगह डालें। गर्म मौसम में कम खाएं ।
तिल : सफेद व काले दोनों तिल त्वचा व बालों को पोषण देते हैं। इनका प्रयोग शरीर को ऊर्जा व सभी कोशिकाओं को मजबूती देता है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन कम करें।
खजूर : इसे जाड़े का मेवा कहते हैं जो प्रोटीन, विटामिन, आयरन व डाइट्री फाइबर से युक्त है। इसके लड्डू, चिक्की, हलवा आदि को खा सकते हैं।
चुकंदर : कैल्शियम, आयरन व विटामिन का अच्छा स्त्रोत है। पूड़ी, सब्जी, परांठा, हलवा, अचार व जूस के रूप में लेने से खून साफ होता है।
अनाज : बाजरा सुपरफूड है जो इम्युनिटी बढ़ाकर ठंड कम कर हड्डी व दिमाग को मजबूती देता है। मक्के की रोटी भी खा सकते हैं।
गाजर : आंखों की कमजोरी दूर करने व एनीमिया में इसे जूस, सब्जी, हलवा या सूप के रूप में भी ले सकते हैं।