scriptHealth Tips: अंडे के साथ कभी न करें इन चीजों की सेवन, वरना सेहत को झेलनी पड़ सकती है कई समस्याएं | things you should avoid eating with eggs | Patrika News
स्वास्थ्य

Health Tips: अंडे के साथ कभी न करें इन चीजों की सेवन, वरना सेहत को झेलनी पड़ सकती है कई समस्याएं

अंडे का सेवन सेहत के लिए कितना ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है ये बात तो आप जानते ही होंगें, लेकिन कई सारी ऐसी चीजें भी हैं, जिनका सेवन यदि आप अंडे के साथ करते हैं तो शरीर को कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इनके सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए।

नई दिल्लीFeb 15, 2022 / 07:40 pm

Neelam Chouhan

Health Tips: अंडे के साथ कभी न करें इन चीजों की सेवन, वरना सेहत को झेलनी पड़ सकती है कई समस्याएं

Health Tips

अंडे की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन माना जाता है, इसके सेवन से शरीर में से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं, वहीं अंडा कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है जैसे कि विटामिन्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि। अंडे में ये सारी चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं, वहीं ये न सिर्फ कई बीमारियों को दूर करता है बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनके साथ यदि आप अंडे का सेवन करते हैं तो आपको कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अंडो के साथ यदि ये चीजें खाते हैं तो आज से ही बंद कर दें।
अंडा के साथ न खाएं चीनी
यदि आप अंडा और चीनी का सेवन एकसाथ करते हैं तो शरीर को कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं, इन दोनों के सेवन से शरीर में एलेर्जी की समस्या उत्पन्न हो सकती है जिसको यदि कंट्रोल में नहीं किया जाता है तो दाग बनना शुरू हो जाते हैं, इसलिए आपको अंडे और चीनी को एक साथ कभी भी नहीं खाना चाहिए।
अंडे के साथ न खाएं मछली
अंडा और मछली ये दोनों चीजें ही प्रोटीन की मात्रा से भरपूर होती हैं, इसलिए इनका एक-साथ सेवन कभी नहीं करना छाइये, इनका सेवन यदि आप साथ में करते हैं तो आपको त्वचा में से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अंडे और मछली के एक-साथ सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए और इसका सेवन एक-साथ कभी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें
Diabetes Patients के लिए मछली खाना क्यों होता है फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

अंडे के साथ न करें खट्टी चीजों का सेवन
यदि आप भी उनमें से हैं जो अंडे के साथ खट्टी चीजों कोका सेवन करते हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए, अंडे के साथ खट्टी चीजों का सेवन करने से आपके पेट से जुड़ी कई समस्याएं आ सकती हैं, वहीं पेट का दर्द भी दो गुना ज्यादा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अंडे और खट्टी चीजों का सेवन एक-साथ अवॉयड करना चाहिए।
सोया मिल्क और अंडा का न करें सेवन
सोया मिल्क की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसके सेवन से स्किन में एलेर्जी की समस्या बढ़ सकती है, सोया मिल्क में और अंडे इन दोनों में ही प्रोटीन की अधिकता होती है, इसलिए इनके ज्यादा मात्रा में सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए।

Home / Health / Health Tips: अंडे के साथ कभी न करें इन चीजों की सेवन, वरना सेहत को झेलनी पड़ सकती है कई समस्याएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो