
Chikungunya Virus
Chikungunya Virus : चिकनगुनिया एक मौसमी बीमारी है जो एडीज एजिप्टी मच्छर और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छर के काटने के कारण होती है। पुणे में चिकनगुनिया वायरस का एक नया म्यूटेटिड वायरस अब लोगों की परेशानी बनता जा रहा है। इस नए वैरिएंट की वजह से लोगों के शरीर में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दिखने लगी है। इस नए वायरस की वजह से लगभग 2,000 इंफेक्शन्स दर्ज किए गए हैं। आज हम जानेंगे इसके लक्षण क्या है और इससे कैसे बचा जाए
चिकनगुनिया के नए म्यूटेटिड वायरस की वजह से शरीर में कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। यदि आप को आपकी नाक के आस पास कालापन दिखे तो आपको सर्तक हो जाना चाहिए। इस वैरिएंट का शिकार पेशेंट्स को डेंगू की तरह ही कम प्लेटलेट काउंट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ये वायरस पक्षाघात का कारण भी बन सकता है।
चिकनगुनिया में बुखार, जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द, थकान और मतली जैसे लक्षण हो सकते है। यदि आपको शरीर में लक्षण दिखाई दे, तो आपको बिना देरी किए जल्द से जल्द किसी डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए। इस चिकनगुनिया वायरस ने पुणे के साथ पुरे भारत में अपने पैर जमाना शुरू कर दिए हैं
पुणे में चिकनगुनिया के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। स्थिति इतनी ज्यादा गंभीर है कि डॉक्टर्स ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) से अर्जेंट इंटरवेंशन की मांग की है। सतर्कता के साथ-साथ टेस्टिंग की मदद से इस वैरिएंट के अटैक से बचने की कोशिश की जा सकती है।
Published on:
17 Sept 2024 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
