1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेब, चुकंदर और गाजर से तैयार होगा यह स्पेशल ड्रिंक, आपके शरीर को रखेगा स्वस्थ और तंदुरुस्त

सेब, चुकंदर और गाजर से तैयार होगा यह स्पेशल ड्रिंक, आपके शरीर को रखेगा स्वस्थ और तंदुरुस्त

2 min read
Google source verification
,

चुकन्दर

शरीर के लिए जितना अधिक फलों का सेवन करना लाभदायक होता है। उतना ही अधिक फायदेमंद फलों से तैयार हुए जूस का सेवन करना है। क्योंकि जूस एक लिक्विड के रूप में आपके शरीर में जाते हैं और बहुत जल्दी आपके शरीर को फायदा पहुंचाने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसा ड्रिंक तैयार करना बताएंगे, जिसे पीने से आपके शरीर को कई प्रकार के फायदे होंगे।

बाजार में आसानी से मिलने वाले सेब फल, गाजर और चुकंदर का रस पीना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह ड्रिंक्स आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मददगार होता है। जिससे आपकी किडनी, आंत और त्वचा आदि स्वस्थ रहते हैं। इसी के साथ आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। अगर आप इस जूस का उपयोग नाश्ते के साथ या सुबह खाली पेट करेंगे, तो बहुत फायदा होगा। इस ड्रिंक को एबीसी डिटॉक्स के रूप में भी जाना जाता है।

-एप्पल यानी सेब फल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन a, b1, B2, फोलेट, नियासिन, आयरन, पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें फ्लेवोनॉयड भी होता है जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाता है और विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी सिस्टम को बुस्ट करता है। इसलिए सेब फल का रस पीना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

-चुकंदर में विटामिन सी, फोलेट, पोटेशियम, आयरन और मैगनीज पाया जाता है। इसमें लाइकोपिन और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी रहते हैं। जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में और खराब केलोस्ट्रोल को लेवल करने में मदद करता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो हमारे लीवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए चुकंदर का रस पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद रहता है।

-वैसे तो हर कोई जानता है कि गाजर शरीर के लिए फायदेमंद है। क्योंकि गाजर में विटामिन a, b1, B2, B3, नियासिन, फोलेट और पैंटोथैनिक एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम होता है। यह चुकंदर की तरह एक जड़ वाला फल होता है। जिसमें फाइबर काफी मात्रा में होता है। इसमें बीटा केरोटीन होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार रहता है। इसलिए गाजर का उपयोग करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

-अब हम आपको बताएंगे कि इन तीनों के मिश्रण से कैसे आपको एक ड्रिंक तैयार करना है। इसके लिए आपको एक छोटा चुकंदर, एक छोटा सेब, एक छोटा गाजर और 5 से 7 पुदीने के पत्ते लेने हैं और करीब 1 लीटर पानी लेना है। इन सभी को अच्छे से धोने के बाद सभी फलों को छोटी साइज में काट लें, फिर 1 लीटर पानी डालकर रात भर पानी में रहने दें और सुबह इस पानी के दो गिलास पी लें। आप इस पानी को पूरे दिन में कई बार पी सकते हैं। चाहे तो इसे ग्राइंडर करके भी जूस के रूप में तैयार करके पी सकते हैं। यह दोनों तरह से आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा।