
नई दिल्ली। आपके भाग दौड़ भरी जिंदगी में टीन एजर से लेकर बड़े बूढ़े तक कोई भी सुकून भरी नींद नहीं ले पाता । ऐसे में जरूरत है कि आप कुछ बारीकियों पर ध्यान दें । और अपने स्लीप साइकिल को बेहतर बनाएं यदि आप भी सुकून भरी नींद चाहते हैं तो हमारे आज इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें ।आज के इस आर्टिकल में दिया गया है जिसकी सहायता से अपनी नींद को सुकून भरा बना सकते हैं।
सोने के टाइम को फिक्स रखें
आप अपने सोने के टाइम को फिक्स कर ले। इसके साथ किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतें। क्योंकि एक बार अगर आपका स्लीप साइकिल बिगड़ जाएगा। तो फिर यह बिगड़ता ही चला जाएगा । जो आपको कभी भी एक अच्छी गहरी नींद नहीं देगा।
सोने से आधे घंटे पहले फोन को कर दे दूर
आज के समय में सबको आदत हो गई है कि वह अपना फोन चलाते चलाते ही सोते हैं । पर यह बात तय है कि जब तक आप फोन चलाते रहेंगे तो आपको नींद नहीं आएगी । और एक अच्छी नींद के लिए बिस्तर पर जाते ही आप अपने फोन को दूर रख दें। ताकि आधे घंटे के अंदर अंदर आपको नींद आ जाए।
सोने के समय करें योगा
खाना खाने के बाद सीधा सोना ठीक नहीं। यह आपको हेल्थी नींद नहीं देगा । इसलिए खाना खाने के बाद 15 मिनट का ब्रेक देकर आप हल्का-फुल्का योगा कर सकते हैं। जो आपके खाने को भी पचने में मदद करेगा ।और आपको एक गहरी नींद भी देगा।
आप जा सकते हैं टहलने
रात के खाने के बाद आप एक लंबी वॉक भी ले सकते हैं । इस तरह की एक्टिविटीज आपके नींद को और अच्छी और गहरी बनाएगी। साथ ही आपके शरीर में नई ताजगी भी बनाए रखेगी।
Updated on:
28 Sept 2021 05:37 pm
Published on:
28 Sept 2021 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
