
Health tips: हेल्थी किडनी के लिए अपनाएं ये आदतें
नई दिल्ली। किडनी संबंधित बीमारियां हमारे देश और पूरे विश्व में तेजी से बढ़ रही है । भारत में प्रत्येक 10 में से एक व्यक्ति को किडनी से जुड़ी समस्या होती है। इन सब का जिम्मेदार हमारी आदतें हैं। यदि हम अपने दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाए तो 90% तक हम अपने हेल्थ को ठीक रख सकते हैं । आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं। कुछ ऐसी आदतें जिन्हें शामिल करके आप किडनी से जुड़ी समस्या को होने से या बढ़ने से रोक सकते हैं।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिए
कम पानी पीना हमारे किडनी के लिए नुकसानदेह हो सकता है । इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए 1 दिन में कम से कम 3 लीटर पानी का सेवन करना तो आपके लिए अनिवार्य है।
धूम्रपान एवं तंबाकू को कहें ना
धूम्रपान करने से काफी सारी समस्याएं होती हैं । खासकर फेफड़ों से जुडी धूम्रपान और तंबाकू करना आपके किड़नी में रक्त का संचार कम कर देगा। जिसके कारण किडनी में सूजन भी हो सकती है।
पेशाब को न रोके
सुबह उठ कर सबसे पहले वासरूम जाए।
कभी भी पेशाब को न रोके। यूरिन रोकना किडनी के लिए कई सारी गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।
बीपी और शुगर के इलाज में ना करें लापरवाही
यदि आपको ब्लड प्रेशर यह शुगर से जुड़ी समस्या है । तो इसके इलाज में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें । समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर का जांच करवाएं और शुगर का भी जांच करवाएं । इनके अनुसार ही अपने डाइट में बदलाव भी करें।
बिना मतलब ना खाएं पेन किलर
जरा सा दर्द पर दवाई खाने की आदत को अब आपको बदलना होगा। बिना मतलब ही पेन किलर लेना आपके किडनी के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर दर्द ज्यादा है तो डॉक्टर के संपर्क के बाद ही पेन किलर ले।
नींद में न आने दे कमी
आजकल लोगों की लाइफस्टाइल बहुत ही खराब हो गई है। देर रात सोते हैं, सुबह जल्दी उठकर ऑफिस चले जाते हैं। वहां सारा दिन काम करने के बाद फिर देर रात टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर लगे रहते हैं। मात्र 4-5 घंटे की नींद लेते हैं। ये सभी आदतें ना सिर्फ आपको शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार करती हैं, बल्कि इससे किडनी की सेहत भी प्रभावित हो सकती है। चाहते हैं कि किडनी हेल्दी बनी रहे, तो प्रत्येक दिन 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।
Updated on:
21 Dec 2021 11:01 am
Published on:
12 Oct 2021 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
