script

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दे इस प्रकार ध्यान, सुरक्षा के भी सिखाए टिप्स

locationमुंबईPublished: May 13, 2021 06:31:55 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दे इस प्रकार ध्यान, सुरक्षा के भी सिखाए टिप्स

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दे इस प्रकार ध्यान, सुरक्षा के भी सिखाए टिप्स

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दे इस प्रकार ध्यान, सुरक्षा के भी सिखाए टिप्स

कोरोना महामारी के चलते लोग खासे परेशान हैं। जिन लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। उन्हें अस्पताल में उपचार भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है। ऐसी स्थिति में कई लोग समय से पहले दम तोड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुनने में आ रहा है कि अब कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। जिसका असर बच्चों में भी नजर आएगा। अगर ऐसा है तो आपको अभी से बच्चों की इम्युनिटी स्ट्रांग करने पर ध्यान देना होगा। इसी के साथ उन्हें खुद भी सुरक्षित ढंग से रहने के गुर सिखाने होंगे।
आपको बता दें कि अगर तीसरी लहर में बच्चे भी प्रभावित हो सकते हैं, तो इससे अच्छा है कि आपको उनकी इम्यूनिटी और रहन-सहन के तरीके में कुछ बदलाव करना चाहिए। ताकि वह अपने आप को किसी भी संक्रमण से बचाने और उससे लड़ सके। इसके लिए खाने से लेकर रहन-सहन तक सभी बातों पर ध्यान रखना होगा।
वैसे अधिकतर बच्चे बाहर का खाना और चिप्स, कुरकुरे खाने में अधिक रुचि रखते हैं। जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में आपको ध्यान देना होगा कि बच्चे पौष्टिक भोजन करें। ताकि उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो और वे शारीरिक रूप से अपने आप को मजबूत बना सकें।
कोरोना काल में जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। उनके प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे। ताकि वह घर में सुरक्षित रहें। क्योंकि बाहर निकलने पर कब किसके संपर्क में आ जाएं, कह नहीं सकते। इसलिए घर में रहना ही अधिक सुरक्षित है।
बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आप घर पर ही कुछ ऐसी खाद्य सामग्री दें। जिससे उन्हें खाने में भी अच्छी लगे और उनकी इम्यूनिटी भी बड़े। इसके लिए आप काजू, कद्दू के बीज, गुड़, दालचीनी, हल्दी, शहद आदि चीजों से तैयार होने वाली सामग्रियां बना कर दें। इसी के साथ फल, हरी सब्जी और जूस भी पिलाएं। ताकि उन की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।
वैसे तो जहां तक हो सके बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे। लेकिन फिर भी कभी कुछ जरूरी हो तो बिना मास्क के बाहर नहीं जाने दे। बच्चे मास्क संभाल नहीं पाते हैं। ऐसे में ध्यान दें कि बच्चों को ऐसा मास्क लगाए कि वाह उनके चेहरे पर टिक जाए और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं हो। बच्चों को घर से बाहर भी अकेला नहीं जाने दे।
बच्चों को समय पर भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित करें। साफ सफाई रखने में उनकी मदद करें। कपड़े भी साफ-सुथरे पहनाये। और इसके बाद भी अगर उन्हें सर्दी जुकाम या अन्य कोई समस्या होती है। तो उसका तुरंत उपचार कराएं। ताकि आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसी के साथ मास्क पहनना, 2 गज की दूरी, आदि सरकारी नियमों का पालन करें ओर बच्चों को भी सुरक्षित रहने का तरीका सिखाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो