
Fitness Tips
जो लोग शुरू से शारीरिक श्रम और व्यायाम करते हैं। उनका शरीर लंबी उम्र तक फिट रहता है। यह बात एक शोध से पता चली है। दरअसल एक अंतरराष्ट्रीय समूह द्वारा करीब 12 साल तक की उम्र के उन बच्चों पर शोध किय। जिन्होंने कम उम्र में परिश्रम किया और व्यायाम किया।
इसलिए रहते हैं ताउम्र फिट-
बचपन में बच्चा जिस रंग ढंग और रहन-सहन में ढल जाता है। उसका असर जीवन भर नजर आता है। अगर बच्चा शुरुआत से ही परिश्रम, खेलकूद, व्यायाम सहित अन्य गतिविधि करता है। तो उसका शरीर फ्लैक्सिबल हो जाता है और वह जीवन भर किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करता है और वह हमेशा फिट रहता है। विपरीत परिस्थिति में भी वह अपने आप को कमजोर नहीं महसूस करता है। इसलिए आप भी बच्चों को शुरू से परिश्रम के साथ एक्सरसाइज करना और अन्य गतिविधियां भी सिखाए। इसका लाभ निश्चित ही आने वाले समय में भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें - विटामिन सी का अधिक सेवन सेहत के लिए नहीं फायदेमंद।
याददाश्त भी रही बेहतर-
शोध में इस बात का भी पता चला कि जो लोग बचपन में प्रकृति और पर्यावरण के काफी करीब रहे। उन लोगों की याददाश्त भी अन्य लोगों की तुलना में अच्छी रही। दरअसल उन लोगों ने खेलकूद के साथ ही व्यायाम भी घर के बाहर खुले वातावरण में किया।
69 साल तक के लोगों पर किया शोध-
इस शोध में 26 से 69 साल के उन लोगों को चुना जो बचपन में काफी सक्रिय थे। ऐसे 214 लोगों पर अध्यन किया गया। जिसमें पता चला कि वह बचपन में काफी एक्टिव रहे। इस कारण वे इस उम्र में भी फिट और तंदुरुस्त नजर आए और उनकी याददाश्त भी बेहतर है।
Published on:
21 Jun 2021 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
