
इस मौसम में पेट की समस्या जल्दी होने की संभावना रहती है। पेट की गड़बड़ी से उल्टी होने लगती हैं। कुछ घरेलु चीजें उल्टी रोकने में कारगर होती हैं।
अदरक, पुदीना और सिरका
उल्टी आने पर थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा चबा लें। पुदीने की चाय बनाकर पीएं। पुदीने की पत्तियां भी खा सकती हैं। सिरका और काला नमक मिलाकर चाटने से उल्टियां रुक जाती हैं।
दालचीनी और जीरा
आप चाहें तो दालचीनी डाल कर चाय बना कर पी सकती हैं। इसके लिये थोड़ी सी दालचीनी का टुकड़ा पानी में उबालिए और उसमें शहद मिलाइए। इस चाय को पीने से उल्टी रुक जाती है। आधा चम्मच पिसे हुए जीरे का सेवन करने से उल्टियां होना रुक जाती हैं।
चावल का पानी, प्याज का रस, लहसुन
पेट में हाइपर एसिडिटी बनने की वजह से उल्टी होने लगती है। ऐसे में चावल का पानी पीने से राहत मिलेगी। इसी तरह प्याज के रस में जादू है। एक प्याज का रस निकालकर उसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिला लें। इसका एक एक चम्मच हर दो घंटे पर सेवन करें। आराम मिलेगा। इसके अलावा प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना तुरंत रुक जाती हैं। नींबू का टुकड़ा काले नमक के साथ मुंह में रखने से उल्टी का एहसास नहीं होगा। एक ग्लास पानी में शहद मिलाकर पीने से भी उल्टियां रुक जाती हैं। अगर यात्रा के दौरान आपको उल्टी आती है तो लहसुन की दो कलियां चबाने से आराम मिलेगा। इसके अलावा सफर में दो-चार लौंग तथा थोड़ी मिश्री अपने पास रखें। इसे चूसने से आराम मिलेगा।
इलायची, पेपरमिंट और नारंगी का रस
उल्टी जैसे ही महसूस हो, इलायची खाने से आराम मिलेगा। इससे गैस खत्म होती है। पाचन ठीक से हो जाता है। सामान्य उबकाई में पेपरमिंट का सेवन हितकर होता है। इसे पान में रखकर सेवन करने से भी लाभ मिलता है। यदि उल्टियां पाचन क्रिया बिगड़ जाने के कारण हों तो एक हिस्सा नारंगी का रस, तीन हिस्से पानी में मिलाकर पिलाने से पाचन क्रिया सुधर जाती है। नारंगी का रस भी उल्टी रोकने में सक्षम है। हर घंटे बाद, पांच-सात चम्मच इसको लें। दो-तीन बार लेने से ही आराम मिलेगा।
Published on:
06 Apr 2015 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
