30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हींग के इस्तेमाल से होते हैं जबरदस्त फायदे, सर्दी खांसी पीरियड्स में देती हैं राहत

Tremendous benefits of using asafetida:हींग एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है। जिसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। स्वाद में तेज़ होने की वजह से लोग इसका खाना बनाने में कम इस्तेमाल करते हैं। पर इसके फायदे आपको अचंभित कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anjali pratap singh

•

Updated: 17 Aug 2023, 1:31 PM IST

hing.jpg

Tremendous benefits of using asafetida

Gives relief in cold and cough periods:हींग के इस्तेमाल से होते हैं जबरदस्त फायदे, सर्दी खांसी पीरियड्स में देती हैं राहत

हींग एक प्राकृतिक जड़ी बूटी है। जिसका उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। स्वाद में तेज़ होने की वजह से लोग इसका खाना बनाने में कम इस्तेमाल करते हैं। पर इसके फायदे आपको अचंभित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सुबह खाली पेट किचन में पाए जाने वाले इस चीज का करें सेवन, सिर्फ 7 दिन में दिखेंगे चमत्कारी परिणाम

पीरियड्स में लाभकारी:
पीरियड्स कि स्तिथि में महिलाओं को इसका सेवन आवश्यक रूप से करना चाहिए। हींग पीरियड्स के टाइम में आने वाले क्रैंप्स और दर्द में आराम देती है। इसके अलावा मूड़ स्विंग जैसी दिक्कत में भी राहत प्रदान करता हैं।

यह भी पढ़ें-जवानी के दिनों में किया गया ये काम बुढ़ापे में कैंसर के खतरे को रखेगा दूर

श्वसन क्रिया में सहायक:
हींग का इस्तेमाल श्वसन संबंधित समस्याओं में किया जाता हैं। यह खांसी ,अस्थमा , ब्रोंकाइटिस को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा हींग नाक, मुंह और फेफड़ो के बीच हवा के मार्ग में होने वाली सूजन को होने से भी रोकता है।

यह भी पढ़ें-मुंहासे, बीपी, लिवर रोगों में गर्म पानी पीने से बचें, नहीं तो हो सकते हैं नुकसान

शुगर लेवल को मैनेज करने में सहायक:
हींग डायबिटीज़ को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करता है। यह इंसुलिन कि संवेदनशीलता को बनाए रखने में मदद करता है। जो की डायबिटिक पेशेंट्स के लिए फायदेमंद साबित होती है।

रोगाणुरोधी तत्व:
हींग में अधिक मात्रा में रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। जो इन्फेक्शन और हानिकारक रोगों से लड़ने में शरीर को सहयता प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें-रिफाइंड चीजों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल, साबुत अनाज ज्यादा खाएं

एंटीऑक्सिडेंट गतिविधि:

हींग में इंफ्लेमीटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसी वजह से हींग को आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसेक अतिरिक्त खाने में अलग और बेहतरीन ज़ायका लाने के लिए हींग का इस्तेमाल किया जाता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल