6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट में दर्द से हैं परेशान? कोलेस्ट्रॉल ले लेकर अल्सर तक हो सकता है इसके पीछे कारण, पहचाने संकेत

Stomach Pain After Eating: पेट में दर्द बहुत ही आम समस्या होती है, लेकिन तभी जब ये कभी-काल गैस या बदहजमी के कारण हो। अगर ये समस्या बन जाएं तो इसे इंग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर खाना खाने के बाद आपके पेट में बराबर दर्द रहता है तो इसके पीछे एक नहीं कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Ritu Singh

Apr 13, 2022

signs_of_stomach_pain.jpg

अगर खाना खाने के बाद हर बार आपको पेट में दर्द महसूस होता है या पेट में सूजन भी नजर आ रही तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। पेट में दर्द का कारण कलेस्ट्रॉल से लेकर अल्सर तक हो सकता है। इसलिए दर्द के लक्षण के आधार पर भी आप पेट दर्द के पीछे का कारण समझ सकते हैं।

पेट में दर्द के हो सकते हैं ये कारण जिम्मेदार- Reasons can be responsible for abdominal pain

खाद्य अतिसंवेदनशीलता-Food hypersensitivity

पेट में दर्द खाने के बाद होने की एक वजह पेट में कुछ एंजाइम्स की कमी भी होती है। ऐसे एंजाइम्स जो खाने को छोटे कणों में तोड़ते हैं, वह मौजूद नहीं होते। इससे खाने के बाद पेट में दर्द हो सकता है। इसे खाद्य अतिसंवेदनशीलता कहते है। इससे कब्ज, दस्त, छाले, गैस आदि की समस्या हो सकती है।

फूड एलर्जी- Food Allergy
कई बार किसी खाने से किसी को एलर्जी हो सकती है। जैसे अंडे का बीच वाला हिस्सा, मशरूप, पपीता, खरबूजा आदि खाने से भी लोगों को एलर्जी होती है और इससे असहयनीय पेट दर्द होता है। ग्लूटेन एलर्जी के कारण भी पेट में दर्द हो सकता है।

सीलिऐक रोग- celiac disease
जब हमारा शरीर ग्लूटेन को पचाने में असमर्थ होता है तो इसे सीलिऐक रोग कहा जाता है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है जो जौ, राई, बेसन, सूजी, गेहूं आदि खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है। यह छोटी आंत को प्रभावित कर सकता है, पाचन को मुश्किल बना सकता है।

कोलेस्ट्राल- cholesterol
कई बार कलेस्ट्रॉल के कारण रक्त वाहिकाएं अवरुद्ध हो जाती हैं। यह शरीर के पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके अलावा भी पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं।

अल्सर Stomach Ulser
पेट में अल्सर होने पर भी पेट में खाने के तुरंत बाद दर्द होता है। अल्सर का बड़ा कारण एसिडीटी या तेज मिर्च मसालों का सेवन होता है।। एसिडिक खाने से अल्सर होता है।

पित्त की पथरी kidney Stone
पित्त की पथरी के चलते भी खाना खाने के बाद पेट में दर्द होता है। यह तब होता है जब आप जल्दी जल्दी खाते हैं या बहुत ज्यादा खा लेते हैं। ऐसे में पित्त की पथरियों में हलचल होती है जिसके फलस्वरूप पेट में दर्द होता है। इसके लिए भी डाक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए वरना ये बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

कब्ज की समस्या-Constipation
अगर कब्ज की समस्या है तो आप भयानक पेट दर्द का सामना कर सकते हैं। जब bowel मूवमेंट की कमी होती है, मल शरीर से बाहर नहीं निकलता है, तो नए भोजन को पचाना असंभव होता है। इससे पेट में दर्द या सूजन हो जाती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।