यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक केमिकल कंपाउंड होता है, जो प्यूरिन नामक तत्व के टूटने से बनता है। प्यूरिन कुछ खास प्रकार के खाद्य पदार्थों जैसे रेड मीट, मछली, बीन्स और शराब में पाया जाता है। आमतौर पर किडनी इसे यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती है, लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड का उत्पादन अधिक होने लगे या किडनी इसे ठीक से फिल्टर न कर पाए तो यह खून में जमा होने लगता है। इसका असर जोड़ों पर पड़ता है, जिससे दर्द, सूजन और अकड़न की शिकायत हमारे शरीर में होने लगती हैं।