scriptदमकती त्वचा चाहिए तो हर रोज लगाएं एलोवेरा, दाग और झुर्रियां भी होंगी कम | Use aloevera daily to enhance the appearance , health news | Patrika News

दमकती त्वचा चाहिए तो हर रोज लगाएं एलोवेरा, दाग और झुर्रियां भी होंगी कम

locationमुंबईPublished: Feb 09, 2021 07:42:38 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

दमकती त्वचा चाहिए तो हर रोज लगाएं एलोवेरा, दाग और झुर्रियां भी होंगी कम

दमकती त्वचा चाहिए तो हर रोज लगाएं एलोवेरा, दाग और झुर्रियां भी होंगी कम

दमकती त्वचा चाहिए तो हर रोज लगाएं एलोवेरा, दाग और झुर्रियां भी होंगी कम

आपकी उम्र ढल रही है और चेहरे पर झुर्रियों के साथ ही दाग धब्बे नजर आ रहे हैं। तो प्रतिदिन एलोवेरा का उपयोग कीजिए। यह आपके चेहरे पर आए निशानों को तो दूर करेगा ही सही, साथ ही आपकी त्वचा भी दमकने लगेगी। इसके नियमित उपयोग से महिलाओं की त्वचा से उनकी उम्र का भी पता नहीं चलेगा। इसलिए इसका उपयोग आज से ही शुरु कर दीजिए।
एलोवेरा शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इस का ज्यूस पीने से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती है और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। वही एलोवेरा का फेस पर उपयोग करने से चेहरे में निखार आता है। चेहरे पर आई झुर्रियां और दाग धब्बे भी दूर होते हैं।इसलिए एलोवेरा का उपयोग हर दिन करना चाहिए।
आपको बता दें कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं को महंगे फेस पैक आदि पर खर्च करने में काफी परेशानी होती है। रोज-रोज ब्यूटी पार्लर का खर्च भी वहन करना मुश्किल रहता है। ऐसे में अगर वे चाहें तो घर पर ही एलोवेरा के उपयोग से खुद को संवार सकती है। इससे उनका रूप तो निखरेगा ही सही, साथ ही अगर वे रोजाना एलोवेरा का ज्यूस पीती हैं, तो उन्हें शारीरिक रूप से भी कई लाभ मिलेंगे।
एलोवेरा गाल पर दाग धब्बे होने, पिंपल होने, कट जाने, जलने और रिंकल्स होने पर भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि इसका उपयोग करने से पहले किसी चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं। या फिर पैच टेस्ट करके भी देख सकते हैं। क्योंकि हो सकता है यह आपकी त्वचा पर सूट नहीं करता हो।
जानकारी के अनुसार एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। जिससे यह त्वचा पर उपस्थित बारीक से बारीक रेखाओं को साफ करने का काम करता है। यह नेचुरल एंटी एजिंग प्रोडक्ट है। फेस पर रगड़ने से या हल्के हाथ से मसाज करने से त्वचा की ऊपरी सतह पर उपस्थित गंदगी और डेड सेल्स को भी साफ कर देता है। जिससे चेहरे पर निखार आता है। अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो भी ठीक है। नहीं तो आप एलोवेरा का एक पत्ता लें, उसे बीच में से काट कर उसके गूदे को फेस पर रगड़ते हुए मसाज करें। जिसके बाद कोई अन्य चीज नहीं लगाएं। एक बार एलोवेरा लगाने के बाद करीब आधा घण्टा तक रहने दें। उसके बाद फेस धो सकते हैं, आपको फेस धोते ही पता चल जाएगा। कि वह आपके चेहरे के लिए कितना फायदेमंद है।
एलोवेरा त्वचा को पोषण देने का तो काम करता ही है।इसी के साथ इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। जिससे कील मुहांसों में भी राहत मिलती है। जब बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन होगा ही नहीं तो कील मुहांसों की समस्या भी नियंत्रण में रहेगी। यह एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर का काम भी करता है। इसे हर प्रकार की स्कीन के लोग यूज कर सकते हैं। बस व्यक्ति को किसी प्रकार की एलर्जी नहीं होना चाहिए। अगर आपके चेहरे पर किसी प्रकार के दाग धब्बे भी हैं तो एलोवेरा का नियमित उपयोग आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो