
Skin dryness
अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान है। त्वचा फटने लगती है। बाजार के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बावजूद भी त्वचा में नमी नजर नहीं आती है। तो आप देसी घी का इस्तेमाल कर त्वचा को हाइड्रेट बना सकती हैं।
दरअसल, देसी घी हमारी त्वचा के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें औषधीय गुण होते हैं। यह हमारी त्वचा को मुलायम और नम बनाते हैं। जानते हैं देसी घी का इस्तेमाल करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
-देसी घी आप चेहरे पर लगाकर कुछ देर मालिश करें। इससे त्वचा का रूखापन बहुत जल्दी दूर होगा और आपकी त्वचा हमेशा स्वस्थ रहेगी।
-आपकी त्वचा पर झुर्रियां हैं। तो आप देसी घी का इस्तेमाल करें। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन एंटी एजिंग को बढ़ाने में मदद करेगा। जिससे आपके चेहरे की झुर्रियां दूर होगी और चेहरे में निखार आएगा।
-अगर आप 5 चम्मच घी के साथ तेल की 10 बून्द मिलाकर नहाए, तो इससे शरीर की त्वचा हमेशा कोमल बनी रहेगी।
-अगर आपको थकान महसूस हो रही है। आपकी आंखों के चारों तरफ काले घेरे आ गए हैं। तो आप देसी घी की कुछ बूंदों से आंखों के आसपास में मालिश करें। इससे थकान भी दूर होगी और डार्क सर्कल भी खत्म होंगे।
- आप होठों पर देसी घी लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। कुछ दिन ऐसा करने से आपके होठों का रूखापन दूर होगा और वह गुलाबी नजर आएंगे।
Published on:
01 Sept 2021 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
