scriptकाले नमक के इस्तेमाल से हड्डियां होगी मजबूत, कम करेगा वजन | Use of black salt will strengthen bones, will reduce weight | Patrika News

काले नमक के इस्तेमाल से हड्डियां होगी मजबूत, कम करेगा वजन

locationमुंबईPublished: May 18, 2021 03:22:18 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

काले नमक के इस्तेमाल से हड्डियां होगी मजबूत, कम करेगा वजन

काले नमक के इस्तेमाल से हड्डियां होगी मजबूत, कम करेगा वजन

काले नमक के इस्तेमाल से हड्डियां होगी मजबूत, कम करेगा वजन

सफेद नमक शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक होता है। वही काला नमक शरीर को फायदा पहुंचाता है। सफेद नमक के अधिक सेवन से हाइपरटेंशन सहित अन्य बीमारियां भी घर कर लेती। आज हम आपको काले नमक से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी सफेद की जगह काला नमक इस्तेमाल करें।
दरअसल, काला नमक विभिन्न पोषक तत्व और मिनरल्स से भरपूर होता है। आप अगर इसका रोजाना सेवन करेंगे। तो यह आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। इसी के साथ यह आपका वजन भी कम करने में मददगार रहेगा। इसे हिमालयन साल्ट भी कहते हैं। जो मुख्य रूप से भारत, बांग्लादेश, नेपाल आदि हिमालय के आसपास की खदानों में पाया जाता है।
काले नमक में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो नॉर्मल नमक की अपेक्षा फायदेमंद होता है। काले नमक में मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
काला नमक मिनरल्स से भरपूर होने के कारण इसका सेवन हड्डियां मजबूत करता है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हो गई है। उन्हें काले नमक का सेवन करना चाहिए। इसी के साथ हमारे शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया को भी काला नमक खत्म करता है। शरीर में बड़े हुए फेट को भी जलाता है। यही नहीं यह खाने का जायका भी बदल देता है। काले नमक को रोज सुबह गर्म पानी में मिलाकर पीने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।
काला नमक छोटे बच्चों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह अपच कब्ज आदि की समस्या से राहत दिलाता है। अगर आप बच्चे को भोजन में थोड़ा काला नमक रोज दें। तो इससे उसका पेट भी ठीक रहेगा।
अगर आप शुगर से पीड़ित है। तो काले नमक का सेवन कीजिए। जानकारी के अनुसार काला नमक ब्लड शुगर की मात्रा नियंत्रित करने का काम करता है और आप अपने आप को स्वस्थ भी महसूस करेंगे। काला नमक हमारी पाचन शक्ति को बढ़ावा देता है। यह सेराटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। जो हमें तनावमुक्त रखता है। काले नमक में सोडियम अधिक होता है और इसका अधिक सेवन से शरीर में क्रिस्टल बनने लगते हैं। जिससे पथरी की समस्या भी हो जाती है। इसलिए काले नमक का सेवन भी लिमिट में करना चाहिए। वैसे यह उपाय हमने आपको सामान्य जानकारी के आधार पर बताए हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी है। तो चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो