8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दही, सेब और सलाद का करें ऐसे उपयोग, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

दही, सेब और सलाद का करें ऐसे उपयोग, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

2 min read
Google source verification
इन पांच कारणों से रात में दही खाने से परहेज करना चाहिए

इन पांच कारणों से रात में दही खाने से परहेज करना चाहिए

गर्मी के मौसम में शरीर में पर्याप्त पानी होना जरूरी है। पानी की कमी होने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होती है। कई बार लोग चाह कर भी भरपूर मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना होगा। जिससे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहेगी।

आपको बता दें कि व्यक्ति को हर दिन कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन कुछ लोग इतना पानी भी नहीं पी सकते हैं। इसलिए हम आज आपको बताएंगे कि आपको डाइट में क्या क्या शामिल करना होगा। जिससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी।

दही का सेवन करें-

शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए दही सबसे अच्छा उपाय है। इसमें 85% पानी की मात्रा होती है। और यह शरीर को प्रोबायोटिक भी पर्याप्त मात्रा में प्रदान करता है। गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देने के साथ ही अन्य एलर्जी से भी बचाव के लिए बेहतर विकल्प है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम होता है।

सेब खाना चाहिए-

यूं तो सभी को पता है कि सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें करीब 65% पानी होता है और फाइबर विटामिन आदि भी रहते हैं। इस कारण यह शरीर के लिए बेहतर होने के साथ ही शरीर में पानी की मात्रा को भी बनाए रखता है। इसलिए हो सके तो हर दिन एक सेब जरूर खाना चाहिए।

सलाद का उपयोग करें-

सलाद में करीब 90% से अधिक जल होता है। इसलिए भोजन में सलाद का उपयोग करें। कुछ लोग सैंडविच में भी इसका उपयोग कर सकते हैं। सलाद में प्रोटीन, ओमेगा 3 होता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है, इसलिए सलाद का उपयोग जरूर करना चाहिए।

चावल खाएं-

गर्मी के मौसम में चावल का सेवन करना भी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें 70% से अधिक जल होता है और कार्बोहाइड्रेट आयरन आदि भी रहते हैं। इसलिए अपनी डाइट में रोजाना कम से कम एक कटोरी चावल जरूर शामिल करें।

-वैसे तो इन उपाय के द्वारा आदमी के शरीर में होने वाले पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। लेकिन गर्मी के दौरान अगर आपको डिहाइड्रेशन हो जाता है। तो समय पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।