scriptVitamin B12: विटामिन B12 युक्त इन आहारों का सेवन है सेहत के लिए बहुत जरूरी | Vitamin B12 Rich Foods And Their Benefits | Patrika News

Vitamin B12: विटामिन B12 युक्त इन आहारों का सेवन है सेहत के लिए बहुत जरूरी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 07, 2021 04:06:38 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Vitamin B12: विटामिन B12 युक्त आहार की सूची में अंडा, दूध, चीज़, सोयाबीन, टोफू, सूखे मेवे, दही, सेब, ब्रोकली, केला, मछली, सीफूड, मीट आदि को शामिल किया जा सकता है।

vitamin-b12.png

Vitamin B12 Rich Foods And Their Benefits

नई दिल्ली। Vitamin B12: आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिनों और खनिजों का अहम योगदान होता है। जिनकी पूर्ति आप तरह-तरह के आहार द्वारा करते हैं। इन विटामिनों की कमी के कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। आजकल बहुत से लोगों में विटामिन B12 की कमी देखी जा रही है। विटामिन B12 आपके हृदय, त्वचा, बाल आदि को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन B12 की कमी से खून की कमी, हड्डी तथा त्वचा रोग होने के साथ ही याददाश्त पर भी असर पड़ता है। लेकिन आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करके आप इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं विटामिन B12 युक्त आहार और उनके फायदों के बारे में…

विटामिन B12 युक्त आहार-
विटामिन B12 युक्त आहार की सूची में अंडा, दूध, चीज़, झींगा, मशरूम, सोयाबीन, टोफू, सूखे मेवे, दही, सेब, ब्रोकली, केला, मछली, सीफूड, मीट आदि को शामिल किया जा सकता है।

viamin_b12_foods.png
विटामिन B12 आहार के फायदे-

1. त्वचा तथा बालों के लिए
दाग-धब्बे तथा खुजली जैसी कई त्वचा समस्याओं से परेशान लोग विटामिन B12 युक्त आहार का सेवन करके इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव करने के साथ ही विटामिन B12 आहार का सेवन आपको स्किन एलर्जी और कील-मुहांसों की समस्या को भी दूर करने में सहायक होते हैं। यही नहीं, बालों की समस्याओं को दूर करने और बालों को पोषण प्रदान करने के लिए भी विटामिन B12 युक्त आहार के फायदे देकर गए हैं।

healthy_skin_and_hair.jpg
यह भी पढ़ें

अपने होम-जिम में लगाएंगे ये प्लांट, तो होंगे कई फायदे

2. पाचन बेहतर बनता है
आजकल की जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण बहुत से लोगों को पाचन से संबंधित कोई ना कोई समस्या लगी रहती है। समय पर भोजन ना करने, अधिक तेल मसाले युक्त भोजन करने अथवा जंक फूड का अधिक सेवन पाचन संबंधी विकारों की तरफ धकेलता है। ऐसे में विटामिन-बी12 युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। क्योंकि विटामिन B12 रिच फूड्स में फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, जो कब्ज तथा अपच जैसी समस्याओं को दूर रखता है। इसके अतिरिक्त इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आप अनावश्यक खाने से बच पाते हैं।

better_digestion.jpg

3. वजन नियंत्रण में
गलत आदतों के कारण केवल पाचन शक्ति ही प्रभावित नहीं होती, बल्कि शारीरिक वजन पर भी असर पड़ता है। जिससे बहुत से लोगों को वजन बढ़ने की परेशानी रहती है। इसलिए बढ़ते वजन से परेशान व्यक्ति को विटामिन B12 युक्त आहार का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से चयापचय क्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। जिससे शरीर पर जमा अतिरिक्त वसा कम होने से वजन नियंत्रित रहता है।

weight_loss.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो