7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: शरीर में भूलकर भी न होने दें इन 4 विटामिन्स की कमी, कई बीमारियां रहेंगी दूर

Health Tips: विटामिन्स शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। शरीर में विटामिन्स की कमी होने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ये 4 विटामिन्स की कमी न होने दें। इन विटामिन्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

2 min read
Google source verification
Health Tips: शरीर में भूलकर भी न होने दें इन 4 विटामिन्स की कमी, कई बीमारियां रहेंगी दूर

Vitamin deficiency symptoms and foods to eat for health

Health Tips: शरीर को हमेशा स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए विटामिन्स की भरपूर मात्रा होना बहुत ही आवश्यक होता है। शरीर में विटामिन्स की कमी होने पर स्वास्थ्य से लेकर त्वचा से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में अधिकतर दर्द और बीमारियां विटामिन्स की कमी के कारण होती है। बिना शारीरिक या मानसिक मेहनत किए बिना अगर आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है तो यह कुछ आवश्यक विटामिन्स की कमी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में आवश्यक विटामिन्स को जरूर शामिल करें। जिससे शरीर में आवश्यक विटामिन्स की कमी पूरी हो सके और आप हमेशा स्वस्थ और फिट बने रहें। तो आइए जानते हैं इन आवश्यक विटामिन्स के बारे में

शरीर के लिए जरूरी है ये 4 विटामिन्स

1. विटामिन ए
विटामिन ए स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। शरीर में विटामिन ए की कमी होने की वजह पर आंखें कमजोर होने लगती है। साथ इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है। इसके अलावा, अनहेल्दी स्किन भी विटामिन ए की कमी के लक्षण हैं। विटामिन ए की कमी को पूरा करने में पालक, अंडे, हरी सब्जियां, शकरकंद, दूध जैसे विटामिन ए से भरपूर फूड्स मदद करते हैं।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट छाछ पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में होता है फायदेमंद

2. विटामिन सी
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए विटामिन सी बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर कई परेशानियां का सामना करना पड़ता है साथ ही इसकी कमी के कारण टिश्यू की मरम्मत व विकास रुक जाता है। जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम और त्वचा कमजोर हो जाती हैं। इसके अलावा, जल्दी घाव न भरने जैसी आदि समस्याएं होती है। विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए स्ट्रॉबेरी, नींबू, संतरा, आलू, ब्रोकली जैसे विटामिन सी से भरपूर फूड्स मदद करते हैं।

3. विटामिन डी
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए विटामिन डी बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर जल्दी थकान होने लगती है और हर समय कमजोरी महसूस होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही, साल्मन फिश, अंडा आदि फूड्स का सेवन करें। साथ ही सुबह का धूप जरूर लें। क्योंकि सुबह का धूप विटामिन डी के बेहतरीन सोर्स हैं।

4. विटामिन बी12
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत ही जरूरी होता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर एनर्जी में कमी हो जाती है और हमेशा थकान महसूस होती है। नसों और बॉडी सेल्स को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत ही जरूरी होता है। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने में सैल्मन मछली, मीट, अंडे, दूध और सोया मिल्क जैसे विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।