12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Water After Meals: यदि आप भी खाना खाने के बाद तुरंत पीते हैं पानी,तो हो सकती हैं ये समस्याएं

Water After Meals: पानी का सेवन करना हमारे लिए बहुत अच्छा होता है,लेकिन खाना खाते समय यदि ज्यादा पानी पिया जाए तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

2 min read
Google source verification
Water After Meals

water after meal

नई दिल्ली। Water After Meals: पानी का सेवन शरीर का लिए बहुत जरूरी होता है। यदि शरीर में पानी की कमी हो जाए तो व्यक्ति बीमार हो सकता है। इसलिए रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करना ही चाहिए। लेकिन वहीं कुछ बातें याद भी रखनी चाहिए, जैसे कि खाना खाने के साथ यदि आप ज्यादा पानी पीते हैं तो, ये सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। क्योंकि खाने के साथ ज्यादा पानी आपके शरीर में बीमारियां पैदा कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार देखा जाए तो खाने के साथ पानी शरीर में बीमारी उतपन्न कर सकता है। थोड़ा सा पानी पिया जा सकता है।

आइए जानते हैं खाना खाने के बाद ज्यादा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए
- यदि आप खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी का एकदम से सेवन कर लेते हैं तो ये पेट में गैस और एसिड जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं , इसलिए ज्यादा पानी पीने से बचें।

-खाना खाते समय, पाचन तंत्र का एक बहुत बड़ा रोल होता है, यदि हम खाने के साथ ज्यादा पानी पी लेते हैं तो ये पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। खाना डाइजेस्ट होने में टाइम लगाता है और ऐसे में कब्ज या अपच की दिक्कत हो सकती है।

-अगर आप खाने के साथ-साथ ज्यादा पानी का सेवन कर लेते हैं तो खाना पूरी तरह से आंत तक नहीं पहुंच पाता है, और हमारे शरीर को भी फिर सही मात्रा में पोषक तत्त्व नहीं मिलता है।


यह भी पढ़ें:पानी पीते समय इन नियमों का करें पालन, हमेसा रहेंगे फिट
- खाना खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से पाचन तंत्र में भी बुरा प्रभाव पड़ता है

-खाना खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से शरीर के आमाशय में खाना खराब होना शुरू हो जाता है। जिससे पेट में दर्द होता है या गैस बनने जैसी समस्या होना शुरू हो जाती है। इसलिए खाने के बाद थोड़ा पानी ही पिएं।

-खाना खाने के बाद ज्यादा पानी पीने से वेट बढ़ने जैसी समस्या भी आ सकती है। क्योंकि खाने के बाद पानी की वजह से खाना सही तरीके से पच नहीं पाता है। इसलिए खाने में मौजूद जो भी ग्लकोस होते हैं वे सब फैट में चेंज हो जाते हैं। इसलिए आपका वेट भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: खाने के बाद क्यों सही नहीं होता है पानी पीना