10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Steam Bath: वेट लॉस, इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर बीपी कम करने तक, स्टीम बाथ से शरीर को मिलते हैं ये बड़े फायदे

Health Benefits of Steam Bath: स्टीम बाथ लेने से शरीर को बहुत ही फायदे मिलते हैं। स्टीम लेना हर मौसम में फायदेमंद रहता है। ज्यादातर लोग अपना वजन कम करने, स्ट्रेस को कम करने के लिए और सौंदर्य में निखार पाने के लिए स्टीम बाथ का इस्तेमाल करते हैं। स्टीम बाथ लेने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और साथ ही कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।  

3 min read
Google source verification
Health Benefits of Steam Bath: वेट लॉस, इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर बीपी कम करने तक, स्टीम बाथ से शरीर को मिलते हैं ये बड़े फायदे

Weight loss increasing immunity to diabities amazing health benefits of steam bath

नई दिल्ली। Health Benefits of Steam Bath: स्टीम बाथ लेना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्टीम लेना हर मौसम में फायदेमंद रहता है। इससे शरीर की थकान मिटती है, विषैले तत्व पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं और रोम छिद्र खुल जाते हैं, इम्युनिटी बढ़ाता है। खूबसूरती को बढ़ाने और स्ट्रेस को कम करने के लिए कई लोग स्टीम बाथ लेते हैं। स्टीम बाथ के फायदे चेहरे के साथ-साथ त्वचा के लिए भी हैं, ऐसी भाप पूरे शरीर को दी जाती है। यह बॉडी को रिलैक्स फील करवाने से साथ स्किन को निखारने में भी मदद मिलती है। स्टीम लेने से शरीर से पसीना निकलता है जिससे त्वचा की अंदर से सफाई होती है। इसके साथ ही वजन कम होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। तो आइए जानते हैं स्टीम बाथ लेने से शरीर को क्या-क्या फायदा मिलते है।

स्टीम बाथ लेने के फायदे

1. इम्यून पावर बूस्ट करने के लिए फायदेमंद :

स्टीम बाथ लेने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, गर्म स्टीम शरीर पर पड़ने से शरीर में ल्यूकोसाइट शरीर को स्टीमूलेट करता है। ल्यूकोसाइट हमारे शरीर की वजह कोशिका है, जो संक्रमण से लड़ने में मददगार साबित होता है। लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ 1 दिन में स्टीम बाथ से इम्यूनिटी बूस्ट नहीं होता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको स्टीम बाथ बीच-बीच में लेने की जरूरत पड़ती है।

2. तनाव कम करने के लिए फायदेमंद :

आज तनाव हमारे जीवन का एक हिस्सा-सा बन चुका है। अगर सही वक्त पर तनाव को नियंत्रित न किया जाये तो यह अवसाद, चिड़चिड़ापन, मानसिक अपंगता आदि में तब्दील हो सकता है। हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन उत्पन्न होने के कारण ही हमें ज्यादा तनाव होता है। स्टीम बाथ लेने से शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन कम होता है, जिससे तनाव नहीं होता।

3. वजन घटाने के लिए फायदेमंद :

आमतौर पर किसी व्यक्ति को वजन घटाने के लिए गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। ठीक उसी तरह स्टीम बाथ लेने से भी शरीर की अतिरिक्त कैलोरी कम होती है और वजन भी घट जाता है। नियमित स्टीम बाथ लेना शरीर की कैलोरी को कम करने में उतना ही सहायक होता है जितना कि आप वजन घटाने के लिए जिम जाते हैं, डाइट पर रहते हैं या रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग कैलोरी घटाने के लिए स्टीम बाथ लेते हैं।

4. स्किन के लिए फायदेमंद :

स्टीम बाथ लेने पर शरीर से पसीना निकलता है। ऐसे में स्किन भी अंदर से क्लीन होती है। रेगुलर पानी की जगह महीने में एक बार स्टीम बाथ लेने से त्वचा गहराई से साफ हो ग्लो करती है। इसके साथ ही समय से पहले बुढ़े होने की समस्या से भी राहत मिलती है। यह स्किन की अंदरूनी खूबसूरती बरकरार रखने के साथ पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयों, झुर्रियों को दूर करने में मदद करती है।

5. जॉइंट पेन कम करने के लिए फायदेमंद :

फिजियोथेरेपी और अन्य चिकित्सा पद्धतियों के साथ स्टीम बाथ लेने से जॉइंट पेन की समस्या कम होती है। कुछ एक्सपर्ट्स इसीलिए, दर्द से परेशान लोगों को स्टीम बाथ लेने की सलाह देते हैं। भाप लेने से शरीर के जोड़ों वाले हिस्से में लचीलापन बढ़ता है, जिससे, चलने-फिरने और उठने-बैठने समय होनेवाली परेशानियां कम होती हैं।

6. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए फायदेमंद :

यह बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने मे मदद करता है। स्टीम बाथ लेने से धीमी पड़ी हार्ट रेट तेज होती है। 60-70 प्रति मिनट हार्ट रेट होने पर यह उसे बढ़ा कर 110-120 करने में सक्षम है। ऐेसे में स्टीम बॉथ लेने से हार्ट मसल्स मजबूत होने के साथ दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।