विटामिन-डी के कार्य
विटामिन-डी एक घुलनशील विटामिन होता है। विटामिन-डी आपके शरीर में फैट सेल्स में संचित रहता है। विटामिन डी की मदद से आपके शरीर को कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। विटामिन डी का कार्य आपके दांतों, मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के साथ ही उन्हें मजबूती प्रदान करना है। विटामिन डी के कारण ही आपका शरीर कैल्शियम और फॉस्फेट को सही से अवशोषित कर पाता है। यहां तक कि आपके फेफड़ों की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने के साथ ही उन्हें स्वस्थ रखने में भी विटामिन डी महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, कैल्शियम के चयापचय और हड्डियों के निर्माण में भी विटामिन-डी की भागीदारी आवश्यक होती है।