
यदि आप सोने से ठीक पहले करते हैं डिनर, तो हो सकती है ये प्रोब्लेम्स? जानिए
नई दिल्ली। शरीर को फिट रखने के लिए सेहत का प्रॉपर ध्यान देना जरूरी होता है। सही समय पर सोना,नींद पूरी लेना ,व्यायाम करना, टहलने जाना, खाने का ध्यान देना आदि। बहुत सारे लोग बेड में जाने से पहले डिनर करते हैं, तो आइए जानते हैं शरीर में इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है। जब आप सोने से ठीक पहले भोजन करते हैं।
रात में सोने से पहले यदि आप डिनर करते हैं तो इसका क्या प्रभाव होता है
एक रिसर्च के दौरान बताया गया है की रात में डिनर करने और सोने के बीच गैप होना बहुत जरूरी है। रात के डिनर का सीधा रिलेशन वेट के बढ़ने और शुगर के लेवल को हाई होने से होता है। डिनर करने के बाद आपको कुछ देर तक घूमना-फिरना चाहिए। ताकि खाना आसानी से डाइजेस्ट हो सके। आपका वेट भी कंट्रोल में रहे। यदि आप खाना खा कर तुरंत लेट जाते हो तो, अपच, पेट दर्द, गैस बनने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद कुछ देर तक जरूर टहलें, ताकि आपका खाना आसानी से डाइजेस्ट हो सके। और पेट की समस्याएं भी खत्म हो जाए।
यह भी पढ़ें: लाइट डाइट करेगा वजन को कम, जानिए कैसे
सोने से पहले भोजन बन सकता है समस्याओं का कारण
एक शोध के अनुसार यदि आपको पेट की कोई भी समस्या है, खासतौर पर एसिड रिफ्लेक्स की तो खाने के तुरंत बाद बिस्तर में जाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये आपके पेट की समस्या को और बढ़ा सकता है। कम से कम दो घंटे का गैप जरूर रखें। सोने से पहले भोजन, नींद का कारण बन सकता है। सोने से पहले बॉडी को ताकत की जरुरत होती है। इसलिए खाने में विटामिन्स,मिनरल्स और पौष्टिक आहार का सेवन करें। ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने से दूर रहे। क्योंकि ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। और आपके वेट बढ़ना शुरू हो सकता है। इसलिए रात को हल्के खाने का सेवन करें। जैसे खिचड़ी, मूंग की दाल, गेंहू की रोटी खा सकते हैं। ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती हैं। और शरीर में कोई समस्या भी नहीं आती है। यदि आप भारी भोजन खाते हैं,तो इससे नींद में भी प्रोब्लेम्स आ सकती है। इसलिए अपने शरीर का सही से ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: लाइट डाइट और पावर योगा से कैसे बनें स्लिम
Published on:
25 Aug 2021 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
