21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक खुजली, चकत्ते व जुकाम की वजह क्या है?

कभी-कभी शरीर धूल, धुआं, परफ्यूम, किसी खास तरह की खुशबू, दवा आदि को लेकर संवेदनशील हो जाता है। रोग प्रतिरोधक तंत्र इसे स्वीकार नहीं करता है। इसकी प्रतिक्रिया त्वचा पर सबसे पहले दिखती है। त्वचा पर लाल चकत्ते, सांस तेज चलना, बुखार आना प्रमुख लक्षण हैं।

2 min read
Google source verification
Allergy

जानिए अचानक खुजली, चकत्ते व जुकाम की वजह

बदलते मौसम में एलर्जी की दिक्कत बढ़ जाती है। धूल, धुआं, परफ्यूम, किसी खास तरह की खुशबू, दवा आदि को लेकर संवेदनशील हो जाता है। रोग प्रतिरोधक तंत्र इसे स्वीकार नहीं करता है। इसकी प्रतिक्रिया त्वचा पर सबसे पहले दिखती है। त्वचा पर लाल चकत्ते, सांस तेज चलना, बुखार आना प्रमुख लक्षण हैं।

खाने की चीजें
दूध, अंडा, मूंगफली आदि चीजों से भी लोगों को एलर्जी होती है। इन्हें खाने के बाद त्वचा पर लाल दाने दिखते हैं।
बदलता मौसम
बदलते मौसम में अधिकांश लोगों को खुजली, चकत्ते की समस्या होती है। इस मौसम में परागकण एलर्जी की बड़ी वजह होते हैं।
खुशबू या गंध
कई लोगों को खुशबू व गंध से दिक्कत होती है। इसके सबसे ज्यादा मामले आते हैं। सिरदर्द, उल्टी जैसी दिक्कत होती है।
पालतू जानवर
पालतू जानवर भी एलर्जी का कारण बनते हैं। इनके बाल, लार से एलर्जी होती है। इससे त्वचा पर दाने, चकत्ते आते हैं।
बच्चों को दिक्कत ज्यादा : बदलते मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। बच्चों में शारीरिक बदलाव, किसी बीमारी के इलाज और आनुवांशिक कारण प्रमुख हैं। 60 प्रतिशत मामलों में धूल-धुआं हंै और पौष्टिक खानपान की कमी होती है।
दवाएं
दर्दनिवारक व एंटीबायोटिक दवाओं का लंबे समय तक प्रयोग करने से मरीजों में एलर्जी की दिक्कत होती है।
स्किन प्रिक टेस्ट (एसपीटी)
जिन चीजों से एलर्जी की आशंका होती है उसका नमूना स्किन पर पैच के जरिए लगाते हैं। इस जांच से एलर्जी वाली चीजों की आसानी से पहचान होती है। इस टेस्ट से 60 तरह की एलर्जी की जानकारी की जाती है। कुछ मामलों में पैच टेस्ट के अलावा ब्लड टेस्ट से भी एलर्जी के तत्वों की पहचान की जाती है।
इलाज
नियमित दिनचर्या व खानपान के साथ आदतों में बदलाव कर एलर्जी से बचा सकता है।
मरीज की जांच के बाद एलर्जी की स्थिति व कारण की पहचान करते हैं। उसी आधार पर इलाज करते हैं। यदि दवाओं से आराम नहीं मिलता तो इम्यूनोथैरेपी देते हैं।

- डॉ. सी.एल.नवल, सीनियर फिजिशियन, सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर