मनोस्थिति गड़बड़ाने से अवसाद होता है, जिसे हम डिप्रेशन कहते हैं। अतीत की घटनाओं व यादों में उलझने और भविष्य में होने वाली घटनाओं के दुष्परिणाम से डरकर पुरुष या महिला पहले निराशावादी हो जाते हैं, जो डिप्रेशन की शुरुआत है। इस प्रारंभिक अवस्था में से कुछ लोग शेष बची मानसिक दृढ़ता से खुद उबर जाते हैं लेकिन कुछ तनाव का शिकार हो जाते हैं। डिप्रेशन के कई लक्षण हैं जैसे अकेले रहना, नींद न आना, सामाजिक मेल-मिलाप से बचना, काम में मन न लगना, चिड़चिड़ा होना, शंका-आशंका के साथ उठना-बैठना और काम करना, किसी से कुछ शेयर नहीं करना और उदास रहना। तनाव की चरम अवस्था है, जीने की चाह खत्म हो जाना। अक्सर पढ़ने में भी आता है कि आत्महत्या करने वाला अमुक शख्स कई दिनों से गुमसुम था और तनाव में डूबा रहता था।