12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Why good Sleep Is Important : कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं अपनी नींद के साथ यह गलती

Why good Sleep Is Important : एक मनुष्य के जीवन में नींद किसी वरदान से कम नहीं है। थकान दूर करने और दिमाग को तरोताजा बनाने में एक अच्छी नींद का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसके विपरीत खराब नींद से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

2 min read
Google source verification
Neend Kyu Jaruri Hai

Why good Sleep Is Important : कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं अपनी नींद के साथ यह गलती

नई दिल्ली। Why good Sleep Is Important अक्सर विशेषज्ञों द्वारा कहा जाता है कि हम अपनी दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल कर तथा खानपान की आदतों को बेहतर बनाकर एक अच्छा स्वस्थ जीवन जी सकते हैं और दीर्घायु हो सकते हैं। लेकिन हम भूल जाते हैं कि व्यायाम और खाने के अलावा भी एक ऐसी आदत है जिसकी अनदेखी करके हम अपने स्वास्थ्य को बिगाड़ लेते हैं। और वह आदत है समय पर नींद ना लेना। जी हां एक बेहतर दिनचर्या की कार्यसूची में अच्छी और वक्त पर नींद भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितने हमारे अन्य काम।

एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमें कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत आवश्यक होता है। परंतु यह देखा गया है कि अन्य कार्यों को तवज्जो देते देते हम अपने सोने और उठने के समय के साथ खिलवाड़ करते हैं और फिर धीरे-धीरे यह हमारी आदत बन जाती है। हमारी यह कुछ गलतियां हमें जीवन भर की बीमारियां और तकलीफ दे सकती हैं। आइए जानते हैं कि नींद हमारे लिए इतनी महत्वपूर्ण क्यों है और खराब नींद के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं:

1. विशेषज्ञों का कहना है कि नींद एक ऐसी शारीरिक प्रक्रिया है जिसमें शरीर पूर्णतः आराम की मुद्रा में चला जाता है और शरीर के अंदर उर्जा एकत्रित होने लगती है।

2. सही समय पर तथा पूरी नींद ना लेने से अवसाद, तनाव, चिड़चिड़ापन, बुरे सपने आना, पूरे दिन थकान महसूस होना, एंजाइटी और आंखों के नीचे काले घेरे जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

3. आज के डिजिटल युग में फोन भी हमारी अस्त व्यस्त नींद के लिए एक कारण बन गया है। बार बार आने वाले संदेश और पोस्ट चेक करने के कारण हम सही से नींद नहीं ले पाते हैं। इसलिए सोने से पहले फोन को अपने से दूर रख कर या बंद करके सोना चाहिए।

4. ध्यान देने योग्य है कि एक अच्छी और प्राकृतिक नींद की पूर्ति हमारी प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर बनाने में सहायक होती है।

5. अगर आपको नींद आने में समस्या होती है तो आप अपनी कोई भी मनपसंद किताब पढ़ कर सोने जा सकते हैं।

6. नींद ना केवल हमारे अंदरूनी अंगों के लिए जरूरी है बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। क्योंकि जिस वक्त हम सोते हैं उस समय हमारे शरीर में विभिन्न अंगों द्वारा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की क्रिया को अंजाम दिया जा रहा होता है। इसलिए यदि हम अंदर से स्वस्थ होंगे तभी वह हमारी त्वचा पर दिखाई देता है।

7. खराब और अस्त-व्यस्त नींद हमें कैंसर, मधुमेह, ओस्टियोपोरोसिस, कमजोर याददाश्त तथा हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों की तरफ धकेल सकती है।

8. जिन लोगों की रात के समय नौकरी होती है उन्हें अपनी नींद का बहुत ध्यान रखना चाहिए ऐसे लोगों में नींद के अभाव के कारण तथा वक्त पर ना सोने के कारण कोई ना कोई समस्या अवश्य बनी रहती है।