scriptप्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को क्यों होता है सिरदर्द जानिए इसका आसान इलाज | women get headache during pregnancy, know its easy treatment | Patrika News

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को क्यों होता है सिरदर्द जानिए इसका आसान इलाज

locationनई दिल्लीPublished: Nov 24, 2021 09:19:53 pm

Submitted by:

MD IMRAN AHMAD

महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपने सवास्थ का काफी ध्यान रखना पड़ता है गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव की वजह से महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था प्रेगनेंसी में शरीर के भीतर कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी होते हैं जिसकी वजह से अक्सर महिलाओं में इस समय सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है। आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले सिरदर्द को ज्यादा खतरनाक या चिंताजनक नहीं माना जाता है लेकिन कुछ मामलों में प्रेगनेंसी के समय होने वाले सिरदर्द काफी गंभीर भी हो सकते हैं।

women get headache during pregnancy, know its easy treatment

women get headache during pregnancy, know its easy treatment

नई दिल्ली : गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव, शरीर में मौजूद खून की मात्रा में परिवर्तन शरीर के वजन में बदलाव और अन्य कारण सिरदर्द के लिए जिम्मेदार माने जा सकते हैं। जिन महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान गंभीर रूप से सिरदर्द की समस्या होती है उन्हें इसके निदान के लिए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। सामान्य रूप से होने वाले सिरदर्द को ज्यादा गंभीर नहीं माना जाता है आप इससे बचाव के लिए खानपान, जीवनशैली में बदलाव और कुछ घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली सिरदर्द की समस्या इसके कारण और बचाव के उपाय के बारे में।
प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द

गर्भावस्था के दौरान हर महिला में सिरदर्द की समस्या कुछ कारणों से हो सकती है। प्रेगनेंसी में सिरदर्द के लिए शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव और शरीर की स्वास्थ्य स्थिति को जिम्मेदार माना जाता है। इसके अलावा भी कई अन्य कारणों से महिलाओं में सिरदर्द की समस्या हो सकती है। गर्भावस्था या प्रेगनेंसी में शरीर की वजन भी अचानक बढ़ता है जिसके कारण भी आपको अक्सर सिरदर्द बना रह सकता है। स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में सामान्य रूप से सिरदर्द की समस्या का होना गंभीर बात नहीं है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं लेकिन अगर किसी महिला में लगातार गंभीर रूप से सिरदर्द की समस्या बनी रहती है तो इसके लिए कई कारणों को जिम्मेदार माना जाता है। अगर किसी भी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान लगातार गंभीर सिरदर्द बना रहता है तो इसके निदान के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।
प्रेगनेंसी में होने वाले सिरदर्द के लक्षण

गर्भावस्था या प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में सिरदर्द की समस्या कई तरीकों से हो सकती है। महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान सिरदर्द उसके कारणों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
तनाव के साथ सिरदर्द की समस्या।

माइग्रेन की तरह से सिरदर्द होना।
सिर के किसी हिस्से में दर्द और तनाव।
क्लस्टर सिरदर्द की समस्या।
आंख के आसपास दर्द के साथ सिरदर्द।
सिरदर्द के साथ आंखों में दर्द।
रुक-रुक कर सिरदर्द होना।
प्रेगनेंसी में होने वाले सिरदर्द की समस्या से बचाव के टिप्स
अगर आपको सामान्य रूप से सिरदर्द की समस्या इस दौरान हो रही है तो बचाव के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं।
1. प्रेगनेंसी में सामान्य रूप से होने वाली सिरदर्द की समस्या कई बार खानपान और खराब पाचन की वजह से भी हो सकती है। इससे बचाव के लिए आपको स्वस्थ और संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए।
2. सिरदर्द से बचाव के लिए रोजाना प्रेगनेंसी के दौरान किये जाने वाले व्यायाम और योग का अभ्यास करना चाहिए।

3. मांसपेशियों में तनाव भी कई बार सिरदर्द का कारण बनता है, इससे बचाव के लिए आपको हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए।
4. रोजाना सिर की हल्की मालिश करने से भी आपको प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो