11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women Health: आइए जानते हैं आप अपने ब्रेस्ट की देखभाल कैसे कर सकते हैं

Women Health: ब्रेस्ट की प्रॉपर देखभाल करनी चाहिए। क्योंकि ये महिलाओं के शरीर का एक खास हिस्सा होता है, जिसकी स्पेशल केयर करने की अत्यधिक जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको आसान से टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप ब्रेस्ट की प्रॉपर केयर कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
women health

Women Health: आइए जानते हैं आप अपने ब्रेस्ट की देखभाल कैसे कर सकते हैं

नई दिल्ली।Women Health: महिलाओं को अपने ब्रेस्ट की स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है। इसके आकार को ठीक रखने के लिए इनपर अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ब्रेस्ट को नाजुक एवं कोमल हिस्सा माना जाता है। इसलिए इसपर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यदि ऐसा करते हैं तो इसके कारण बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आज के समय में हम इतने ज्यादा बिजी हो जाते हैं कि अपने ऊपर फोकस ही नहीं कर पाते हैं। जब कि हम इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि शरीर की देखरेख हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। खराब इनर वियर पहनने से भी दिक्कते आ सकती हैं। इसलिए आइए आज हम जानते हैं कि ब्रेस्ट की सही से देखभाल कैसे करी जा सकती है।

धूम्रपान के सेवन से बचें
धूम्रपान शरीर के साथ-साथ ब्रेस्ट के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है। ये बॉडी में इलास्टिन को तोड़ता है जिससे कि ब्रेस्ट के आसपास की स्किन लूज़ हो जाती है। अत्यधिक धूम्रपान ब्रेस्ट के शेप को भी खराब कर देता है। इसके साथ ही इसके सेवन से उम्र तेजी के साथ बढ़ने लगती है।

मॉइस्चरराइज जरूर करें
आप रोजाना अपनी स्किन को मॉइस्चरराइज जरूर करते होंगे उसी तरह ब्रेस्ट और उसके आस-पास के जगह में मॉइस्चरराइज करना न भूलें। क्योंकि वे शरीर का सेंसिटिव पार्ट होता है,जिसकी देख भाल पर हमें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए बॉडी के अन्य पार्ट्स की तरह उनका भी ध्यान रखें।

ब्रेस्ट को स्वस्थ रखने के लिए खानपान का अधिक ध्यान दें
ब्रेस्ट को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार का सेवन करने की जरूरत होती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में रोजाना, फ्रूट्स, अंडा, वेजिटेबल सूप और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

सनस्क्रीन
ब्रेस्ट और उसके आसपास की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है। कपड़ों के ढकने पर भी कई बार धूप से एलेर्जी हो सकती है। इसलिए सनस्क्रीन का उपयोग बाहर जाने पर करना चाहिए।


ब्रेस्ट को फिट रखने के लिए रोजाना करें व्यायाम
अपने डेली लाइफ के रुटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। योग, स्विमिंग करना, और एरोबिक्स या डांस आपको रोजाना करना चाहिए।


यह भी पढ़ें: उम्र के हिसाब से महिलाएं रखें सेहत का ख्याल,जानें ये खास बातें
कैफीन का यूज़ कम करें
कैफीन का सेवन कम से कम करें। कैफीन के बजाय आप ग्रीन टी या सूप का सेवन कर सकती हैं। ये वजन भी कम करेगा और आपके स्किन में भी ग्लो लेकर आएगा।