13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिक खाने से होगा महिलाओं के सेक्स हार्मोन का इलाज

शोधकर्ताओं को महिलाओं के सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन की थेरेपी करने का आसान उपाय मिला..

less than 1 minute read
Google source verification

image

Super Admin

Jan 16, 2015

जयपुर। हाल ही में हुए एक नए शोध में शोधकर्ताओं को महिलाओं के सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन की थेरेपी करने का आसान उपाय मिल गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कम समय में अधिक खाने से इस हार्मोन का इलाज संभव है।

थेरेपी से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, क्योंकि एस्ट्रोजन का अधिक स्तर ब्रेस्ट कैंसर को जन्म दे सकता है।

शोध में ये भी देखा गया कि जो महिलाएं बहुत अधिक खाती हैं, उनकी माहवारी अनियमित होती है।

अधिक खाने से महिलाओं के सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन के घटते स्तर का इलाज किया जा सकता है। एक शोध में ये दावा किया गया है। डेली मेल पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, अब महिलाओं के सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन की थेरेपी करने का आसान उपाय मिल गया है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कम समय में अधिक खाने से इस हार्मोन का इलाज संभव है। इस शोध के दौरान 10 में से एक महिला और 20 में से एक पुरूष पर ये प्रभाव देखा गया। क्लीनिकल इंवेस्टिगेशन जनरल पर प्रकाशित ये शोध टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल और बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के डॉक्टर योंग जू ने किया है।

शोध में डॉ. योंग ने पाया कि एस्ट्रोजन और अधिक खाने के बीच गहरा ताल्लुक है। शोध के अनुसार जब एस्ट्रोजन हाई होता है, तो खाने की मात्रा कम की जाती है, लेकिन एस्ट्रोजन स्तर कम होता है, तो अधिक खाने के लिए कहा जाता है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल