26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Workout with music:- म्यूजिक के साथ वर्कआउट से शरीर के साथ दिमाग भी रहता फिट

Workout with music:- वर्कआउट के दौरान Music सुनने सेे आपके शरीर के साथ दिमाग भी फिट रहता है। क्योंकि जब आप वर्कआउट करते हैं। तो इस दौरान यह आपके दिमाक को भटकने नहीं देता है और आप मन लगाकर वर्कआउट करते हैं।

2 min read
Google source verification
Workout with music:- म्यूजिक के साथ वर्कआउट से शरीर के साथ दिमाग भी रहता फिट

Workout with music:- म्यूजिक के साथ वर्कआउट से शरीर के साथ दिमाग भी रहता फिट

म्यूजिक सुनते हुए Workout करने से आपको किसी प्रकार की बोरियत नहीं होती है। इस दौरान आप अकेले भी रहते हैं। तो जोश से भरपूर रहते हैं। इस कारण आपके द्वारा की जा रही एक्सरसाइज का भी बेहतर प्रभाव रहता है। इससे आपको थकान भी महसूस नहीं होती है। आपका दिमाग भी शांत रहता है। इसलिए वर्कआउट के दौरान म्यूजिक सुनना बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- हार्ट को हेल्दी रखना है तो इस तरह करें एक्सरसाइज की शुरुआत.

म्यूजिक से बेहतर रहता मूड-

वर्कआउट के दौरान आपकी पसंद का म्यूजिक चलते रहने से आपका मूड बेहतर रहता है। इस कारण आपको बोरियत महसूस नहीं होती है। आप गीत संगीत की धुन में मस्त होकर वर्कआउट करते रहते हैं। इससे समय भी पता नहीं चलता है और आपका ध्यान भी व्यर्थ की बातों और टेंशन में नहीं जाता है।

यह भी पढ़ें- मांसपेशियों को आराम देने के लिए जरूरी है रेस्ट डे.

स्टेमिना बढ़ाता है म्यूजिक-

वर्कआउट के दौरान म्यूजिक सुनने से आपका स्टेमिना बढ़ता है। क्योंकि जब आपके पसंद का म्यूजिक चलता रहता है। तो आपका जोश बरकरार रहता है। ऐसे में थकान भी महसूस नहीं होती है। जिससे आपकी क्षमता का भी विकास होता है।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें लिक्विड डाइट.

तनाव से मिलती है निजात-

जब आप संगीत सुन रहे होते हैं। उस दौरान आपके दिमाग में भी संगीत की तरंगे रहती है। आप मन ही मन उसे गुनगुनाते रहते हैं। इस कारण आपके दिमाग में किसी प्रकार का तनाव नहीं रहते हैं। अब आप जितनी देर वर्कआउट कर रहे होते हैं। उतनी देर तक अपका मन एकाग्र रहता है। जिससे दिमाग को भी राहत महसूस होती है।

यह भी पढ़ें- वाटर वेट बढ़ रहा है तो इन पांच बातों पर दें ध्यान.

म्यूजिक का सेहत पर भी असर-

म्यूजिक आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। म्यूजिक के कारण आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। वहीं हार्ट से संबंधित बीमारियों की संभावना भी कम रहती है। क्योंकि संगीत भी एक प्रकार से थैरेपी का काम करती है। जब आप किसी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हों तो उस दौरान पसंदीदा संगीत सुने निश्चित ही आपको तनाव से राहत महसूस होगी।