6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: कमर दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान,तो इन चीजों के सेवन को करें अवॉयड

Health Tips: कमर दर्द की समस्या की बात करें तो ये बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गई है,इस समस्या से अनेकों लोग ग्रसित हैं इसलिए आपको भी जानना चाहिए कि यदि आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो कौन-कौन सी चीजों के सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Health Tips: कमर दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान,तो इन चीजों के सेवन को करें अवॉयड

Health Tips

कमर दर्द की समस्या से आजकल न सिर्फ बढ़ती उम्र के लोग परेशान रहते हैं बल्कि कम उम्र के लोग भी इस समस्या से परेशान नजर आते हैं,कमर दर्द की समस्या होने के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि लाइफस्टाइल व खान-पान को सही तरीके से फॉलो न करना,एक ही जगह पर जरूरत से ज्यादा समय बैठे या खड़े रहना,एक्टिव न रहना व एक्सरसाइज या व्यायाम को न करना। ये सारे ऐसे कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से आप कमर में होने वाले दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं।
इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि यदि आप भी कमर में होने वाले दर्द कि समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में कौन-कौन सी चीजों के सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

मीठा खाना कम करदें
क्या आपको पता है कि कमर दर्द की समस्या मीठी चीजों के ज्यादा मात्रा में सेवन से और भी ज्यादा बढ़ सकती है,इसलिए आपको ज्यादा मात्रा में मीठा खाने से बचना चाहिए। वहीं ये दर्द को बढ़ाने के साथ-साथ सूजन का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए आपको ज्यादा मात्रा में मीठी चीजों के सेवन को अवॉयड करना चाहिए।

कोल्डड्रिंक्स के सेवन को करें अवॉयड
कोल्डड्रिंक्स की बात करें तो इसमें कई तरीके के ऐसे केमिकल्स होते हैं जो कि शरीर के साथ-साथ कमर की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते हैं, ऐसे में आपको कोशिश करना चाहिए कि आप कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन को अवॉयड करें। इनके ज्यादा मात्रा में सेवन से आपके कमर में होने वाला दर्द और भी ज्यादा बढ़ता चला जाता है,इसलिए जितना हो सके उतना कम ही सेवन करें।

फैट युक्त चीजों के सेवन को करें अवॉयड
अधिक मात्रा में यदि फैट की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है तो ये बात तो आप जानते ही होंगें कि ये कितना ज्यादा नुकसादायक साबित हो सकती है,इसलिए आपको फैट युक्त चीजों का सेवन कम से कम ही करना चाहिए। ये शरीर को तो नुकसान पहुँचाती ही है वहीं कमर में होने वाले वाले दर्द के लिए भी ये बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है। इसलिए जितना हो सके उतना कम ही इनका सेवन करें।

मैदे से युक्त चीजों के सेवन को करें अवॉयड
कमर में होने वाले दर्द से यदि आप परेशान रहते हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो आपको मैदे से युक्त चीजों के ज्यादा मात्रा में सेवन को अवॉयड करना चाहिए, मैदा ऐसे तत्वों से भरपूर होता है जो दर्द को बढ़ाने का काम करता है, वहीं यदि आप सफ़ेद ब्रेड का सेवन भी जरूरत से ज्यादा करते हैं तो भी आपको कम कर देना चाहिए क्योंकि इन्हें रिफाइंड किया जाता है, इनकी ज्यादा मात्रा में सेवन करने के कारण इन्सुलिन में स्पाइक की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह से आपके बॉडी में सूजन भी आ सकती है।