
दरअसल, डार्क सर्कल के लिए एक जेनेटिक गड़बड़ी (Periorbital Pigmentation) से होती है। गहरी रंग की त्वचा आंखों के आसपास हाइपर-पिग्मेंटेशन की संभावना अधिक होती हैं। इस स्थिति के लिए थकान भी एक बड़ा कारण है। हमारी बदलती लाइफ स्टाइल और दिनभर की भागदौड़ के बाद रातों को देर तक मोबाइल पर आंखें टिकाए रखना भी इसका एक प्रमुख कारण है। नींद की कमी और 8 से 10 घंटे की भरपूर हैल्दी नींद न लेने के कारण यह डार्क सर्कल अब सभी की कॉमन समस्या बन गए हैं।

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आंखों के नीचे डॉर्क सर्कल होने की वजह सिर्फ नींद ना होना है, बल्कि इसके लिए अनिंद्रा समेत कई अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसी क्रम में आंखों की एलर्जी और सूखेपन की समस्या भी काले घेरों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा तनाव में रहना्र, संतुलित आहार की कमी, आयरन और हार्मोन की कमी, बहुत ज्यादा स्मोकिंग या अल्कोहल का सेवन करना, पानी कम पीना और ओवर स्लीपिंग, अधिक थकान या सोने के सामान्य समय से ज्यादा देर तक जागने से भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो सकते हैं। मेयो क्लिनिक (Mayo Clinic) की रिसर्च के अनुसार आंखों के नीचे डॉर्क सर्कल के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हें कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों और खान-पान की चीजों के बारे में जो हमें इन काले घेरों को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

-कच्चे आलू के स्लाइस या आलू का रस निकालकर रोजाना आंखों पर रुई की मदद से लगाएं और कुछ देर तक रहने दें। इससे आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों के काले घेरे ठीक होते हैं।
-कच्चे टमाटर के स्लाइस को आंख के नीचे के हिस्से के साथ ही पूरे चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और आंखों के नीचे डॉर्क सर्कल भी कम होने लगते हैं।
-नींबू का रस निकाल कर कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाने से कुछ ही दिनों मेंआंखों के नीचे के डॉर्क सर्कल ठीक होने लगते हैं।
-नारियल या बादाम के तेल की कुछ बूंदे रात को सोने से पहले हल्के हाथ से मसाज करने से भी डार्क सर्कल में लाभ मिलता है।

-रात को सोने से पहले अपने चेहरे और आंखों से मेकअप हटाकर फेस वॉश से चेहरे को पानी से धोकर ही सोएं।
-हैल्दी डाइट को अपनी रोजमर्रा की खान-पान की चीजों में शामिल करें। शरीर में हार्मोंस और मिनरल्स की कमी पूरी होने से डार्क सर्कल स्वत: चले जाएंगे। खासकर विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई जरूर लें।

-खीरा एक सुपरफूड है यही वजह है कि इसे क्लासिक ब्यूटी फूड भी कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है और डार्क सर्कल्स को कम करने या होने से रोकता है। इसके अलावा खीरे में कॉलगैन बूस्टिंग सिलिका भी होता है जो त्वचा को टाइट रखता है। यह रक्त संचार को बेहतर कर काले घेरों की समस्या को दूर करते हैं।
-तरबूज भी पानी से भरपूर फल है। यह काले घेरों को दूर करने में मददगार होता है। इसमें 92 फीसदी पानी होता है जो शरीर में पानी के रेशो को सही रखता है। इसमें बीटा केरोटिन, लाइकोपेन, फाइबर, विटामिन बी1 और बी6, विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नेशियम होता है जो हैल्दी आंखों के लिए अच्छा है।

-तिल एक मैजिक फूड कहा जाता है। यह विटामिन ई से भरपूर है जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है।
