23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आ गया ‘ZeroPe’ , मिनटों में मिलेगा 5 लाख तक का हेल्थ लोन

  Ashneer Grover launches new startup ZeroPe : यह जानकारी गूगल प्ले स्टोर पर दी गई ऐप की लिस्टिंग से मिली है। फिलहाल यह ऐप टेस्टिंग मोड में है और इसे अशनीर ग्रोवर की कंपनी थर्ड यूनिकॉर्न ने बनाया है। थर्ड यूनिकॉर्न की स्थापना उन्होंने भारतपे से बाहर निकलने के बाद की थी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 13 Apr 2024, 11:36 AM IST

ashneer-grover-launches-zer.jpg

Zerope by Ashneer Grover Offers Hassle-free Medical Loans

भारतपे (Bharatpay) के सह-संस्थापक और पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) स्वास्थ्य क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। वह एक नया ऐप 'ZeroPe' लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, जो लोगों को उनके इलाज के लिए लोन प्रदान करेगा।

अभी यह ऐप टेस्टिंग मोड में है और इसे अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की नई कंपनी थर्ड यूनिकॉर्न द्वारा बनाया गया है। थर्ड यूनिकॉर्न की स्थापना ग्रोवर ने भारतपे (Bharatpay) से निकलने के बाद की थी।

यह ऐप यूजर्स को 5 लाख रुपये तक का तुरंत मंजूरी वाला मेडिकल लोन देगा ताकि वे अपने इलाज का खर्च उठा सकें। कंपनी ने तुरंत लोन देने के लिए दिल्ली की एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) मुकुट फिनवेस्ट के साथ साझेदारी की है।

ZeroPe ऐप की वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल लोन का फायदा सिर्फ पार्टनर हॉस्पिटलों में ही उठाया जा सकता है।

लोन के लिए आवेदन करने के लिए यूजर्स को बस ऐप डाउनलोड करना होगा, एक आसान आवेदन भरना होगा और फिर उन्हें तुरंत लोन मंजूरी मिल जाएगी।

चुने हुए अस्पताल को सीधे मिलेगा लोन

अपनी वेबसाइट पर जीरोपे ने लिखा है कि "चुने हुए अस्पताल को सीधे लोन की रकम का भुगतान करके जीरोपे एक आसान प्रक्रिया सुनिश्चित करता है।"

अशनीर ग्रोवर ने अपनी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर और उद्यमी असीम धारवी के साथ मिलकर जनवरी 2023 में थर्ड यूनिकॉर्न की शुरुआत की थी। शुरुआत में कंपनी ने Dream11, Mobile Premier League (MPL) और My11Circle को टक्कर देने के लिए CrickPe ऐप लॉन्च किया था।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल