1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salt Intake: खाने में करते हैं नमक का कम मात्रा में सेवन तो सेहत को मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे

Salt Intake: नमक का सेवन ज्यादा मात्रा में यदि लगातार किया जाता है तो हाइपरटेंशन और हार्ट अटैक का खतरा दो गुना ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि नमक का सेवन जितना हो सके कम मात्रा में ही करें।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 15 Apr 2022, 4:56 PM IST

 खाने में करते हैं नमक का कम मात्रा में सेवन तो सेहत को मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे

salt intake

Salt Intake: नमक के बिना खाना स्वादहीन सा लगता है इसलिए जितना हो सके नमक का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है वहीं ये सेहत के लिए भी नुकसानदायक होते हैं। इसलिए इसका सेवन जितना हो सके उतना कम होने की सलाह दी जाती है। इसलिए जानिए नमक के कम मात्रा में सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

दिल की बीमारी होती है दूर: नमक का सेवन यदि कम मात्रा में करते हैं तो दिल की बीमारी का खतरा कम रहता है। नमक का सेवन कम मात्रा में करने से लगभग 20 से 30 प्रतिसत तक दिल की बीमारी का खतरा नहीं होता है। इसलिए जरूरत के मुताबिक ही नमक का सेवन करें।

ब्लड प्रेशर रहता है नियंत्रण में: नमक में सोडियम की मात्रा भरपूर होती है। सोडियम के सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ सकता है वहीं ये दिल और रक्त वाहिकाओं को नुकसान भी पहुंचाता है। इसलिए कोशिश करें कि डाइट में नमक का सेवन कम ही करें। वहीं जो व्यक्ति नमक का सेवन कम मात्रा में करते हैं उन्हें किडनी से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

ब्लोटिंग की समस्या रहती है दूर
खाने में नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ाता है,इसलिए कोशिश करें कि जितना हो सके उतना कम ही सेवन करें ताकि ब्लोटिंग के जैसी अन्य समस्याएं दूर रहे। अधिक मात्रा में नमक के सेवन से न केवल पेट फूलता है बल्कि त्वचा में इचिंग भी हो सकती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में इसके सेवन को अवॉयड करें।

दिमाग की सेहत को मिलता है बढ़ावा
नमक का सेवन यदि आप ज्यादा मात्रा में करते हैं तो दिमाग की सेहत को बढ़ावा मिलता है, नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे खून की कमी की आपूर्ति में कमी भी आती है और ये ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाता है।


यह भी पढ़ें: डायबिटीज के पेशेंट रोजाना इन 5 टिप्स को करें फॉलो, गर्मी के मौसम में शुगर लेवल रहेगा नियंत्रित

हड्डियां होती हैं मजबूत
नमक में सोडियम की मात्रा भरपूर होती है जो कैल्शियम को यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती है, लेकिन वहीं यदि आप नमक का सेवन कम मात्रा में करते हैं तो सोडियम की मात्रा शरीर में ज्यादा नहीं बढ़ती है हड्डियों की सेहत में सुधार करता है। इसलिए नमक का सेवन कम मात्रा में करें ताकि ओस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारी खतरा कम हो जाए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

सेहत के सवाल जवाब

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल