scriptAre You Eating Fruits The Wrong Way: फल खाने के तरीके में की गई गलतियां पड़ सकती हैं भारी | The Wrong Way of Eating Fruits Will Make You Unhealthy | Patrika News

Are You Eating Fruits The Wrong Way: फल खाने के तरीके में की गई गलतियां पड़ सकती हैं भारी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 05, 2021 07:03:50 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Are You Eating Fruits The Wrong Way: हालांकि फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होते हैं, परंतु इन्हें खाने के भी कुछ नियम हैं। फलों को गलत तरीके अथवा गलत समय पर खाने से कई परेशानियां झेलनी पड़ सकती है हैं।

fruits_eating.jpg

नई दिल्ली। Are You Eating Fruits The Wrong Way: हमारे शरीर के लिए फलों को सर्वोत्तम आहार माना जाता है। फलों में हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हम अन्य कुछ भी खाए बिना केवल फल खाकर कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं। प्राचीन समय में भी ऋषि मुनि आदि केवल फल का सेवन करके ही कई दिनों तक अपना गुजारा कर लेते थे। लेकिन कहते हैं कि हर वस्तु के इस्तेमाल का सही तरीका और समय होता है। आप सोचेंगे कि भला फलों के खाने का भी कोई समय होता है, लेकिन यह सत्य है। फलों के सेवन का भी एक निश्चित समय और तरीका है। जिसके बारे में जानना बहुत आवश्यक है।

कुछ लोग सोचते हैं कि फल तो हमारे लिए बहुत अच्छे होते हैं, तो उन्हें सुबह, दोपहर, शाम कभी भी खाया जा सकता है। परंतु यदि आयुर्वेद की मानें तो, फलों के सेवन का यदि पूरा लाभ उठाना है, तो इन्हें खाने का सही तरीका भी जान लीजिए…

फलों का सेवन सुबह के समय हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। परंतु कुछ फल ऐसे हैं, जिन्हें हमें सुबह खाली पेट खाने से परहेज करना चाहिए। सिट्रिक फ्रूट्स यानि खट्टे फलों जैसी संतरा, मौसमी आदि को खाली पेट खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है। इसलिए कभी भी ऐसे फलों का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।

 

khatte_fal.jpg

अपनी तासीर के अनुसार भी फलों का चयन आवश्यक होता है। गर्म तासीर वाले लोगों को आम और पपीते जैसे फलों का सेवन कम ही करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, अगर आपकी तासीर ठंडी है, तो अनानास, संतरा अथवा केले जैसे फलों का सेवन कम ही करें।

aam_kela.jpg

यह भी पढ़ें:

कुछ लोग खाने के साथ या तुरंत बाद फलों को खाना बढ़ा पसंद करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि भोजन से पहले या ठीक बाद में फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको फल खाने हैं, तो भोजन करने के आधे घंटे पहले या आधे घंटे बाद में ही सेवन करें। अन्यथा आपको एसिडिटी अथवा पाचन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

acidity.jpg

कुछ लोगों को दही में डालकर या दही के साथ फल खाने का शौक होता है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो स्वाद के लिए या स्वास्थ्यवर्धक समझकर फलों को दही या दूध के साथ खाते हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपको फायदे की जगह सेहत संबंधी कई परेशानियां स्वास्थ्य दे सकता है।

curd.jpg

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उनके लिए भी कुछ फल ऐसे हैं, जो नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए कुछ भी खाने पीने अथवा फलों के सेवन से पहले चिकित्सक दे पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। इसके अलावा यदि आप तरबूज खा रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इसके साथ और कुछ न खाएं।

kidney_stone.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो