21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान की हत्या की साजिश रचने वाली गैंग का ​​​​​गैंगस्टर सम्पत नेहरा पुलिस रिमांड पर

एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार सम्पत नेहरा ने सलमान खान की हत्या के लिए उनके मुंबई स्थित निवास की रैकी भी की थी..

2 min read
Google source verification
sampat nehra

sampat nehra

राजेंद्र सिंह जादौन की रिपोर्ट.....

चंडीगढ। हरियाणा की एसटीएफ द्वारा हाल में हैदराबाद से गिरफ्तार किए लारेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर सम्पत नेहरा को सोमवार को पंचकूला स्थित अदालत ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

सलमान खान के मुंबई स्थित निवास की रैकी भी की थी

हरियाणा एसटीएफ सम्पत नेहरा से अम्बाला जेल से फरार हुए कैदी दीपू उर्फ टीनू के मामले में पूछताछ करेगी। इसके अलावा अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश पर और आगे पूछताछ की जाएगी। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार सम्पत नेहरा ने सलमान खान की हत्या के लिए उनके मुंबई स्थित निवास की रैकी भी की थी। वह सलमान की हत्या के बाद विदेश भाग जाना चाहता था। सलमान की हत्या नेहरा उनके निवास पर तब करना चाहता था जबकि वे बालकनी से अपने प्रशंसकों से मिलते है।

नेहरा ने इसके लिए यह आकलन भी किया था कि कितनी दूरी से किस हथियार से हत्या को अंजाम दिया जा सकता है। सम्पत नेहरा की गिरफ्तारी से हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान की पुलिस ने राहत की सांस ली है। हरियाणा सरकार ने नेहरा पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित किया था। पंजाब और राजस्थान की सरकारों की ओर से भी पचास-पचास हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।

हैदराबाद में रहकर ढूंढ रहा था नौकरी

एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार नेहरा हैदराबाद में नौकरी ढूंढने के बहाने से रह रहा था। गैंग के मुखिया लारेंस विश्नोई ने राजस्थान की जाेधपुर जेल से ही हैदराबाद में नेहरा के रहने का इंतजाम करवाया था। अधिकारियों के अनुसार नेहरा की गिरफ्तारी की योजना पर काफी समय से काम किया जा रहा था। नेहरा को जिम जाने का बडा शौक है और जिम जाने के दौरान ही उसे गिरफ्तार किया गया। नेहरा चंडीगढ के किशनगढ में रहता था। चंडीगढ में वह स्टूडेंट आॅर्गेनाइजेशन आॅफ पंजाब यूनिवर्सिटी में भी सक्रिय था।