डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए,मचा हड़कंप...
चंडीगड़ के करीबी हरियाणा के पंचकूला में पूरा अस्पताल उस समय अलर्ट हो गया जब यह सूचना मिली कि चीन से लौटे एक युवक को यहां भर्ती करने के लिए लाया जा रहा है। दरअसल, बीते रविवार को सेक्टर-6 के जनरल हॉस्पिटल काे अचानक सूचित किया गया कि चीन के वुहान से एक युवक पंचकूला आया है। कहीं उसमे कोरोना वायरस तो नहीं पनप रहे। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करने के लिया लाया जा रहा है।युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। युवक को अस्पताल में लाने की सूचना मिली ही थी कि सभी डाॅक्टराें से लेकर पूरे स्टाफ ने मास्क पहन लिए और अलर्ट हो गए। अस्पताल में युवक के आने का इंतजार हो ही रहा था कि इस बीच डाॅक्टराें काे पता चला कि युवक ने अपस्ताल आने से मना कर दिया है। वह स्वस्थ होने का हवाला देकर अस्पताल आने से इंकार कर रहा है।