
aaj ka rashifal
मेष: आज का राशिफल 4 फरवरी 2023 के अनुसार शनिवार को मेष राशि वालों की आदतों के कारण वे लोग अपनों से दूर हो सकते हैं। इसलिए इन्हें समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलने की जरूरत है। आज शनिवार को आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभः आज का राशिफल 4 फरवरी 2023 के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार को पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित हो सकते हैं। आज के दिन आपका भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। इसस निश्चित सफल होंगे।
मिथुनः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का समय नए व्यापार की शुरुआत के अनुकूल है। आज आप लोगों को कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव का योग बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।
कर्कः आज का राशिफल के अनुसार 4 फरवरी को कर्क राशि के लोगों के आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आज के दिन आप का विरोध कर सकते हैं। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। सुख सुविधा पर खर्च संभव है, मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंहः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के लोगों के वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिल सकता है। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रूके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है, मांगलिक खर्च संभव है।
कन्याः शनिवार राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक 4 फरवरी को बीती बातों को भुला कर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें तो उनके लिए अच्छा है। आप की उन्नति से विरोधियों को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
Updated on:
04 Feb 2023 10:34 am
Published on:
03 Feb 2023 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
