
चक नॉरिस के निधन से टूटे अक्षय कुमार। (फोटो सोर्स: chucknorris/instagram)
Action Legend Chuck Norris Death: अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट, राइटर और दिग्गज एक्शन स्टार चक नॉरिस (Chuck Norris) का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने चक नॉरिस (Chuck Norris) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया और बताया कि कैसे वो बचपन से ही नॉरिस से फिल्मो में देखते थे और उनसे बहुत प्रभावित थे। इसके साथ ही अक्षय ने उनके डिसिपीलीन, स्ट्रेंथ और कंट्रोल" की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि चक नॉरिस के व्यक्तित्व ने ही उनके आज को सफल बनाने में मदद की है।
अक्षय कुमार ने अपने X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर ट्वीट किया, 'एक मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए, चक नॉरिस को 'वे ऑफ द ड्रैगन', 'मिसिंग इन एक्शन' और कई अन्य फिल्मों में देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था… बल्कि शिक्षा थी।' उन्होंने आगे लिखा, 'उनके द्वारा पर्दे पर दिखाया गया अनुशासन, शक्ति और सहज नियंत्रण मेरे साथ बना रहा। उस प्रेरणा के लिए आभारी हूं जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को एक दिशा दी।'
बता दें कि चक नॉरिस के 86 वर्ष की उम्र में निधन की खबर उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर दी। इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया कि दिग्गज एक्टर का निधन गुरुवार, 19 मार्च, 2026 की सुबह ही हुआ। हाल ही में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी मार्शल आर्ट्स में अच्छी पकड़ है। फिल्मों में आने से पहले, उन्होंने कराटे सीखा लिया और ब्लैक बेल्ट हासिल की, साथ ही ताइक्वांडो का भी अभ्यास किया। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्सर अपने रुटीन, फिटनेस और बिना बॉडी डबल के स्टंट करने की क्षमता का क्रेडिट मार्शल आर्ट्स को देते आये हैं। कई इंटरव्यू में अक्षय ने अक्सर ब्रूस ली, जैकी चैन और जीन-क्लाउड वैन डैम जैसे वेटरन एक्शन स्टार्स से इंस्पायर्ड होने की बात की है।
अक्षय कुमार के एक फैन ने उनका 90 के दशक का एक पुराना वीडियो हाल ही में रेडिट पर शेयर किया था, जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार मार्शल आर्ट कोच के रूप में अपने करियर के शुरूआती दिनों को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो बता रहे हैं, "मैं मुंबई मार्शल आर्ट सिखाने आया था और सिखाते-सिखाते अचानक मैं फैशन की दुनिया में आ गया। मैं फैशन शो और मॉडलिंग करने लगा और बहुत जल्द ही फिल्मों में आ गया। उसके बाद जो हुआ वह तो इतिहास है और सबके सामने है।'
Updated on:
21 Mar 2026 12:57 am
Published on:
21 Mar 2026 12:57 am
