10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस पॅापुलर एक्टर की हुई दर्दनाक मौत, सैन्य प्रशिक्षण के दौरान तोप की नली जा घुसी पेट में और फिर जो हुआ…

मशहूर अभिनेता एलॉयसियस पांग अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिंगापुर के रहने वाले 28 वर्षीय एलॉयसियस पांग की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jan 26, 2019

Actor Aloysius Pang Death Aloysius Pang Passed Away

Actor Aloysius Pang Death Aloysius Pang Passed Away

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एलॉयसियस पांग अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिंगापुर के रहने वाले 28 वर्षीय एलॉयसियस पांग की मौत हो गई। मीडिया खबरों के अनुसार एलॉयसियस पांग न्यूजीलैंड में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।

रक्षा मंत्रालय ने एलॉयसियस पांग की मौत के बारे में बुधवार रात एक बयान जारी किया था। उन्होंने बताया कि सिंगापुर के लोकप्रिय अभिनेता एलॉयसियस पांग का हैमिल्टन में वाइकाटो अस्पताल में उपचार चल रहा था। एलॉयसियस पांग के पेट में कई बार ऑपरेशन किया गया लेकिन फिर भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

आपको बता दें कि एलॉयसियस पांग सिंगापुर सशस्त्र बल के दो अन्य कर्मियों के साथ एक तोप की मरम्मत का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक उन्हें तोप की नली जा लगी। नली लगने के बाद एलॉयसियस पांग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें वाइकाटो अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि अस्पताल में एलॉयसियस पांग के कई सारे ऑपरेशन भी हुए थे, लेकिन उनको बचाने में असफल रहे।

आपको बता दें कि एलॉयसियस पांग ने 1999 में टेलीविजन धारावाहिकों में बतौर बाल कलाकार अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। साल 2016 में अभिनेता का नाम स्टार अवार्ड्स में दुनिया के दस सबसे लोकप्रिय पुरुष कलाकारों की सूची में भी शामिल हुआ था।