
इस मशहूर रैपर ने अश्लीलता की सारी हदें करी पार, स्कूली बच्चों के सामने महिलाओं से छोटे कपड़ों में करवाया...
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ( akshay kumar ) का एक खास दोस्त बड़े विवाद में फंसता नजर आ रहा है। जानें- मानें रैपर स्नूप डॉग ( snoop dogg ) हाल ही में स्कूली बच्चों के एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे थे। लेकिन इस प्रोग्राम में कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सभी चौंक गए।
ये घटना अमेरिका के कंसास में स्थित एक स्कूल की है जहां स्टार ने स्कूली बच्चों के सामने महिलाओं से पोल डांस कराया और नोट उड़ाए। इस पूरे वाकये का वीडियो इस वक्त जबरदस्त वायरल हो रहा है।
'द वॉशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राज्य कंसास के एक स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम ‘लेट नाइट इन द फोग’ रखा गया। इस ईवेंट पर केल्विन कॉर्डोजर ब्रॉडस जूनियर उर्फ रैपर स्नूप डॉग को परफॉर्मेंस देने के लिए बुलाया गया। लेकिन परफॉर्मेंस शुरू होने के दौरान उन्होंने अश्लीलता की सारी हदें ही पार कर दीं। ईवेंट में अर्धनग्न हालत में महिलाओं को पोल डांस करवाया गया।
गौरतलब है कि स्नूप डॉग ने अक्षय कुमार की हिट फिल्म ‘सिंग इज किंग’ में रैप सॉन्ग भी किया था। वह एक मशहूर अमेरिकी रैपर है जो अभिनेता के साथ फिल्म निर्माता भी हैं।
Published on:
07 Oct 2019 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
