Avatar 2 Box Office Collection Day 5: हॉलीवुड को कई हिट और ब्लॉबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' (Avatar: The Way Of Water) 16 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार' (Avatar) का सीक्वल है। ये सीक्वल 13 साल बाद रिलीज किया गया है, जिसका इंताजर लोग तब से कर रहे थे, जबसे इसके आने की घोषणा की गई थी। वहीं इस फिल्म ने रिलीज होते हैं बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रखा है। फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कमाल की बात तो ये है कि इस फिल्म ने केवल रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया था।