
एक्टर मार्टिन की बेटी ने किया सुसाइड
Katherine Short Death: हॉलीवुड जगत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फेमस एक्टर और कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट के घर उस समय मातम छा गया, जिस समय उनकी 42 साल की बेटी कैथरीन ने लॉस एंजिल्स में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही न केवल हॉलीवुड इंडस्ट्री में बल्कि दुनिया भर के मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
'लॉस एंजिल्स टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह दर्दनाक घटना सोमवार रात की है। बताया जा रहा है कि कैथरीन ने हॉलीवुड हिल्स के अपने घर पर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर और अनहोनी की आशंका होने पर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शाम करीब 6 बजे जब 'लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट' और पुलिस (LAPD) की टीमें मौके पर पहुंचीं, तो वहां कैथरीन का शव बरामद हुआ। शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
कैथरीन शॉर्ट की मौत ने सभी को इसलिए भी हैरान कर दिया है क्योंकि वह खुद एक सोशल वर्कर थीं और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी एक्टिव भी थीं। अपने पिता मार्टिन शॉर्ट के जैसे नहीं बल्कि उन्होंने समाज सेवा का रास्ता चुना था। कैथरीन 'अमी हेल्थ' (Amae Health) जैसे मनोरोग क्लीनिक में काम करती थीं और खुद का क्लीनिक भी चलाती थीं। जो महिला दूसरों को मानसिक तनाव से लड़ना सिखाती थी, उसने खुद ऐसा कदम क्यों उठाया, यह सवाल हर किसी के मन में है।
इस त्रासदी के बाद मार्टिन शॉर्ट और उनके परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी बेटी के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "बेहद भारी मन के साथ हमें कैथरीन हार्टले शॉर्ट के जाने की खबर शेयर करनी पड़ रही है। हमारा परिवार इस समय पूरी तरह टूट चुका है। कैथरीन हम सबकी लाडली थीं और उनकी हंसी हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। हम इस कठिन समय में आप सभी से प्राइवेसी की अपील करते हैं।"
फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही कि कैथरीन को अपनी जान लेनी पड़ी। मार्टिन शॉर्ट के फैंस और हॉलीवुड के तमाम सितारे सोशल मीडिया के जरिए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Published on:
25 Feb 2026 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
