20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Eric Dane Death Reason: नहीं रहे ‘Grey’s Anatomy’ स्टार ऐरिक डेन, 53 की उम्र में इस गंभीर बीमारी से हुआ निधन

Eric Dane Dies: ग्रेज एनाटॉमी और यूफोरिया में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले एरिक डेन एमायोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS) गंभीर बीमारी के कारण 53 की उम्र में हुआ निधन।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Feb 20, 2026

नहीं रहे हॉलीवुड के फेमस स्टार ऐरिक डेन। (फोटो सोर्स: notebooklm)

Eric Dane Death Reason:हॉलीवुड एक्टर एरिक डेन का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। ग्रेज एनाटॉमी और यूफोरिया जैसी फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने वाले एरिक डेन एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (Amyotrophic Lateral Sclerosis) से पिछले एक साल से जूझ रहे थे। समाज में जागरूकता फैलाने का काम करने वाले एरिक डेन की आत्मकथा 2026 में प्रकाशित होगी, जिसमें उनकी जिंदगी के अहम और खास पल शामिल हैं। एरिक डेन की शादी को-एक्ट्रेस और मॉडल रेबेका गेहार्ट से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे थे।

एरिक डेन ने HBO के लोकप्रिय ड्रामा शो यूफोरिया में फैमिली के हेड कैल जैकब्स की भूमिका निभाई थी। इससे पहले, वो मेडिकल ड्रामा ग्रेज एनाटॉमी में डॉ. मार्क स्लोन के रूप में काफी फेमस हुए थे।

उनकी फैमिली की ओर से जारी एक बयान में बताया गया, "भारी मन से हम यह सूचित करते हैं कि एरिक डेन का गुरुवार (19 फरवरी) को ALS के चलते निधन हो गया। उन्होंने अपने आखिरी दिन दोस्तों, अपनी पत्नी और अपनी दो बेटियों, बिली और जॉर्जिया के बीच बिताए, जो उनके लिए सबकुछ थीं।"

इसके आगे फैमिली स्टेटमेंट में कहा गया कि उनकी बहुत याद आएगी और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। एरिक अपने फैंस से बहुत प्यार करते थे और उन्हें मिले अपार प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।"

डेन ने फैंटेसी ड्रामा सीरीज़ 'चार्म्ड' में जेसन डीन और एक्शन ड्रामा शो 'द लास्ट शिप' में कैप्टन टॉम चैंडलर की भूमिका भी निभाई थी। इसके अलावा, उन्होंने 'मार्ली एंड मी', 'वैलेंटाइन्स डे' और 'बर्लेस्क' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

क्या है एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS)

कैलिफोर्निया में जन्मे एक्टर एरिक डेन को पिछले साल एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस (ALS) का पता चला था। ये एक गंभीर बीमारी है जो तंत्रिका तंत्र से सम्बंधित है और इससे ग्रसित मरीज के लिए चलना, बोलना और सांस लेना कठिन हो जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने पिछले कुछ महीनों में मोटर न्यूरॉन रोग (MND) के सबसे आम लक्षणों के बारे में लोगों को जागरूक करने में बिताए थे।