25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋतिक रोशन ने किया था बड़ी शारीरिक चुनौती का सामना, डॉक्टर्स ने दी थी ये चेतावनी

Hrithik Roshan News: ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब वह अपने करियर की शुरुआत करने वाले थे उस समय उन्हें कुछ ऐसी बीमारी हुई थी जिसकी वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें एक्टिंग से दूर रहने की सलाह दी थी।

2 min read
Google source verification
ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब वह अपने करियर की शुरुआत करने वाले थे उस समय उन्हें कुछ ऐसी बीमारी हुई थी जिसकी वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें एक्टिंग से दूर रहने की सलाह दी थी।

ऋतिक रोशन को हुई थी हड्डियों की बीमारी

Hrithik Roshan: इंडस्ट्री के हैंडसम हंक रहे ऋतिक रोशन अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह अपनी एक्स वाइफ के साथ दिखते हैं तो कभी अपनी गर्लफ्रेंड सबा पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक बैसाखी से चलते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसे देख उनके फैंस भी डर गए थे। अब ऐसे में उनकी बीमारी को लेकर ही ऐसी खबर है जो शायद ही उनके फैंस जानते होंगे। करियर की शुरुआत में ऋतिक रोशन ने बहुत बड़ी शारीरिक चुनौती का सामना किया था। जिसे लेकर डॉक्टर्स ने उन्हें चेतावनी दे डाली थी।

ऋतिक रोशन को हुई थी गंभीर बीमारी (Hrithik Roshan was diagnosed with scoliosis)

आज ऋतिक भले ही अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हों, लेकिन 21 साल की उम्र में जब वह फिल्मों में आने का सपना देख रहे थे, तब उनकी एक मेडिकल रिपोर्ट ने सबको सन्न कर दिया था। ऋतिक को स्कोलियोसिस (Scoliosis) नाम की बीमारी का पता चला था। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें इंसान की रीढ़ की हड्डी सीधी रहने के बजाय एक तरफ मुड़ जाती है। डॉक्टरों ने उन्हें साफ चेतावनी दी थी कि वह कभी डांस या हैवी एक्शन नहीं कर पाएंगे। उनके लिए नॉर्मल जिंदगी जीना भी चुनौती बन गया था।

डॉक्टर्स ने दी थी डांस से दूर रहने की सलाह (Hrithik Roshan News)

एक एक्टर के लिए उसका शरीर ही उसका सबसे बड़ा हथियार होता है। ऋतिक के सामने यह सवाल खड़ा था कि क्या वह कभी कैमरे के सामने अपनी कला दिखा पाएंगे? लेकिन ऋतिक ने हार मानने के बजाय लड़ने का फैसला किया। उन्होंने सालों तक कड़ी फिजियोथेरेपी की, सख्त डाइट चार्ट फॉलो किया और अपने शरीर को धीरे-धीरे उस काबिल बनाया कि वह डॉक्टरों की भविष्यवाणी को गलत साबित कर सकें।

साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई और पूरी दुनिया उनके डांस की दीवानी हो गई। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि पर्दे पर जो लड़का इतनी फुर्ती से थिरक रहा है, उसे कभी डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी थी।

हकलाने की भी समस्या से परेशान थे ऋतिक (Hrithik Roshan health struggles)

ऋतिक की चुनौतियां सिर्फ हड्डियों तक सीमित नहीं थीं। बचपन में उन्हें हकलाने (Stammering) की गंभीर समस्या भी थी। स्कूल में बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे, जिससे उनका आत्मविश्वास पूरी तरह टूट चुका था। वह सार्वजनिक रूप से बोलने से घबराते थे। इस कमजोरी को दूर करने के लिए ऋतिक ने सालों तक 'स्पीच थेरेपी' ली और आज उनकी आवाज में जो ठहराव और आत्मविश्वास झलकता है, वह उनकी बरसों की मेहनत का नतीजा है।