24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेलेन से निकाह पर जब सलीम खान ने दिया था बड़ा बयान, बोले- ‘मैंने उसे समाज में सम्मान दिलाने…

Salim Khan on Second Wife Helen: दिग्गज पटकथा लेखक 90 वर्षीय सलीम खान ने जब अपनी दूसरी पत्नी हेलेन और अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में खुल कर बात करते हुए बताया था कि उनसे शादी करना अचानक लिया गया फैसला नहीं था।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Feb 24, 2026

Salim Khan on Second Wife Helen

हेलेन और सलीम खान की शादी का किस्सा। (फोटो सोर्स: filmfare)

Salim Khan on Second Wife Helen: सलमान खान के पिता और वेटरन स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान को बीती 17 फरवरी (मंगलवार) की सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, उनकी एक छोटी सी सर्जरी (DSA Procedure) की गई है। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। ‘शोले', ‘दीवार', ‘जंजीर', ‘डॉन' और ‘हाथी मेरे साथी' जैसी सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम खान की बिगड़ी तबियत क बीच उनसे और उनके बच्चों और पत्नी से जुड़े अलग-अलग किस्से और कहानियां सोशल मीडिया पर आ रही हैं।

सलीम खान का एक ऐसा ही पुराना इंटरव्यू इन दिनों सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने वेटरन एक्ट्रेस हेलेन और अपने रिश्ते और शादी पर खुलकर बात की थी। आइए जानते हैं कि इस इंटरव्यू में सलीम खान ने क्या-क्या बातचीत की थी।

हेलेन से शादी करना 'अचानक लिया गया फैसला नहीं'

जब सलीम खान ने कहा कि उन्होंने हेलेन से अपने रिश्ते के बारे में सबसे पहले पहली पत्नी सलमा खान को बताया था। एक पुराने Zoom Interview में सलीम खान ने हेलेन और अपनी शादी को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा था कि हेलेन से शादी करना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था।' इसके आगे उन्होंने बताया कि हेलेन से उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'काबुली खान' के सेट पर हुई थी, जिसमें हेलेन ने मुख्य किरदार निभाया था और उन्होंने खुद खलनायक की निभाई थी।

इसके आगे सलीम खान ने कहा, 'ऐसा नहीं था कि मैं अपनी शादी में खुश नहीं था, इसलिए मैंने हेलेन से दूसरी शादी की, बल्कि सलमा खान वो पहली व्यक्ति थीं जिन्हें मैंने बताया कि मैं हेलेन से प्यार करता हूं। इससे पहले कि उन्हें गॉसिप मैगजीन या किसी और के जरिये इस रिश्ते के बारे में पता चलता, मैंने उन्हें खुद बता दिया।'

उन्होंने आगे बताया, 'मैंने अपने बच्चों से कहा कि मेरी जिंदगी में एक और इंसान है। मैंने उससे शादी कर ली है। मैं तुमसे यह उम्मीद नहीं करता कि तुम उससे वैसे ही प्यार करो जैसे अपनी मां से करते हो। मैं बस इतना चाहता हूं कि तुम उसका वैसे ही सम्मान करो जैसे अपनी मां का करते हो। पीछे मुड़कर देखने पर, इन चीजों को किसी तकनीक से नहीं सुलझाया जा सकता। आपको अपने रिश्तों में ईमानदार रहना होगा। आपको सच्चाई स्वीकार करनी होगी। मैं हेलेन के साथ रह सकता था, शायद उसे कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन मेरे धर्म ने मुझे दोबारा शादी करने की इजाजत दी। मैं उसे सम्मान देना चाहता था। इसीलिए मैंने उससे शादी की।'

जब मैंने सलमा को हेलेन के बारे में बताया

सलीम खान ने आगे कहा, 'जब मैंने सलमा को हेलेन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया, तो उन्होंने मेरी बहुत तारीफ की। हालांकि, हमारे बीच में कुछ दिक्कतें भी हुईं, मगर कुछ समय के लिए, उसके बाद सलमा ने सिचुएशन को स्वीकार कर लिया।'

सलीम खान और सलमा के चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री हैं। सलीम ने बाद में अर्पिता खान शर्मा को गोद लिया, जो उनको मुंबई के एक फुटपाथ पर मिली थीं और सलीम खान ने उस बच्ची को अपने बच्चे की तरह पाला।

सलीम खान हेल्थ अपडेट

खबरों के मुताबिक, सलीम खान की हालत में अब काफी सुधार है और जल्दी ही उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। इस बीच उनके बच्चे सलमान, सोहेल, अरबाज, अलवीरा और अर्पिता सब उनसे मिलने के लिए समय समय पर अस्पताल पहुंच रहे हैं।