
Priyanka and Avengers
मार्वल स्टूडियोज की आगामी फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। सोमवार को एवेंजर्स का हिंदी वर्जन एंथम भी जारी किया गया। बता दें कि इस गाने को आॅस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है। 'एवेंजर्स एंडगेम' के निर्देशक जो रूसो ने अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में ए.आर.रहमान से मुलाकात की। अब खबर आ रही है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी एवेंजर्स के साथ जुड़ सकती हैं। खबर है कि निर्देशक रूसो, प्रियंका चोपड़ा के साथ भी एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसो ने बताया कि उनकी टीम प्रियंका चोपड़ा के साथ बातचीत कर रही है और संभव है कि वे प्रियंका के साथ किसी तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन करें। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसो ने खुलासा करते हुए बताया कि वह प्रियंका के साथ फिल्म करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि प्रियंका मार्वल स्टूडियोज के साथ जुड़ गई हैं।
दरअसल,प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसो से पूछा गया कि क्या वह किसी बॉलीवुड एक्टर के साथ काम करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह प्रियंका के साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका किसी मार्वल सुपरहीरो के तौर पर नजर आ सकती हैं।
Updated on:
02 Apr 2019 11:38 am
Published on:
02 Apr 2019 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
