
मार्वेल की 'एवेंजर्स एंडगेम' फिल्म को 'हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स' में हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर अवार्ड का विजेता घोषित किया है। फिल्म को सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की श्रेणी में यह अवार्ड दिया जा रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Marvel Entertainment (@marvel) on
मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म ने भारत में 50 करोड़ से ज्यादा कमाई कर शानदार ओपनिंग की थी। फिल्म के लिए अवार्ड मार्वेल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फाइगी और प्रोडक्शन के कार्यकारी उपाध्यक्ष विक्टोरिया अलोंसो स्वीकार करेंगे।
ये भी होंगे सम्मानित
वहीं, अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन को हॉलीवुड करियर अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसी के साथ अल पचीनो, एंटोनिया बैंडेराज, रेनी जेल्वेगर और लौरा डर्न जैसे कलाकारों को भी अलग-अलग पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
हॉलीवुड एक्टर अवॉर्ड के लिए बैंडेराज को फिल्म 'पेन एंड ग्लोरी' के लिए चुना गया है। हॉलीवुड एक्ट्रेस अवॉर्ड जेल्वेगर को जूडी गारलेंड की बायोपिक के लिए दिया जाएगा। हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन तीन नवंबर को बेवर्ली हिल्स में बेवर्ली हिल्टन में होगा। शो को रॉब रीगल होस्ट करेंगे।
Published on:
31 Oct 2019, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.