
Avneet Kaur In Cannes 2024: टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में लाइमलाइट में आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस साल कान्स में डेब्यू किया है, जहां अवनीत के देसी संस्कारों ने लोगों का दिल जीत लिया है।

इस फिल्म फेस्टिवल में अवनीत शॉर्ट ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आई। एक्ट्रेस की इस ड्रेस में लॉन्ग वेल भी है, जिसने ऑउटफिट के लुक को बेहतरीन बना दिया। एक्ट्रेस ने अपने इस खास लुक की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।

अवनीत ने अपने इस लुक को कॉन्फिडेंस के साथ फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस की वीडियो और तस्वीरों से ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा की वह पहली बार रेड कारपेट पर वॉक कर रही हैं।

एक्ट्रेस रेड कारपेट वॉक के दौरान पैप्स के लिए पोज देती हुई नजर आईं। इसके बाद अवनीत ने अपने देसी संस्कारों की झलक पेश करते हुए पहले सीढ़ियों को छुआ और फिर अपने माथे से लगाया। ऐसा अक्सर लोग मंदिर की सीढ़ियोंपर चढ़ने से पहले ऐसा करते हैं। अवनीत का ये जेस्चर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

टीवी इंडस्ट्री से शुरुआत करने वाली अवनीत के लिए कान्स में रेड कार्पेट वॉक एक खास मोमेंट रहा। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कान्स में मेरा डेब्यू साकार होते सपने की तरह है।"