10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Beandri Booysen Death: 19 साल की उम्र में फेमस इंफ्लुएंसर की मौत, ‘पा’ वाली बीमारी से थी पीड़ित

Beandri Booysen Death: 19 साल की छोटी सी उम्र में फेमस इंफ्लुएंसर की मौत हो गई है। इससे इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वो एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थे। 

2 min read
Google source verification
Beandri Booysen Death South African TikTok star dies at 19

Beandri Booysen Death: 19 साल की उम्र में एक मशहूर इंफ्लुएंसर की मौत हो गई। इनका नाम था बेएंड्री बोयसेन। वो दक्षिण अफ्रीका के मशहूर टिकटॉक स्टार थे। उन्हें हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम नाम की दुर्लभ बीमारी थी।

ये दुखद खबर उनकी मां बी. बोयसेन ने बुधवार को बेएंड्री को समर्पित एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी।

यह भी पढ़ें: फेमस एक्ट्रेस की मौत, बाथटब में मिली लाश, मर्डर के एंगल की हो रही जांच

फेसबुक पोस्ट से मिली जानकारी

इस पोस्ट में लिखा था- “यह बहुत दुख के साथ है कि हम दक्षिण अफ्रीका की सबसे प्रिय और प्रेरणादायक युवा महिलाओं में से एक बेएंड्री बोयसेन के निधन की घोषणा करते हैं। बेएंड्री न केवल अपने जीवंत व्यक्तित्व और हंसमुख मिजाज के लिए जानी जाती थी, बल्कि दक्षिण अफ्रीका में प्रोजेरिया से पीड़ित आखिरी जीवित व्यक्ति के रूप में भी जानी जाती थी। बोयसेन परिवार इस अत्यंत कठिन समय के दौरान उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने का अनुरोध करता है क्योंकि वे अपनी प्यारी बेएंड्री के खोने का शोक मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कैंसर से लड़ रही Hina Khan ने शेयर की नई इंस्टा स्टोरी, लिखा- लोग तुम्हें जाने के बाद…

टिक टॉक पर थे 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स

ये वही बीमारी थी जिससे अमिताभ बच्चन को फिल्म पा में पीड़ित दिखाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निधन से कुछ महीने पहले, बेएंड्री की सफल ओपन-हार्ट सर्जरी हुई थी और वह अपने माता-पिता के साथ छुट्टियां बिताने के लिए उत्सुक थी। बेएंड्री ने टिक टॉक पर 269,200 से अधिक फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे, जहां वह नियमित रूप से वीडियो शेयर करती थीं।

उनके वीडियोज में अक्सर उन्हें सुनहरे बालों वाली विग पहने हुए पॉप गानों पर लिप-सिंक करते हुए देखा जाता था। ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते थे। उनके यूं चले जाने से फैंस भी दुखी हैं।